×

Mirzapur 2 Trailer: 'मिर्जापुर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही करने लगा ट्रेंड, फैंस शेयर कर रहे जबरदस्‍त मीम्स

Alka Kumari

दिल्ली 06 Oct, 2020 06:34 pm

अमेजम प्राइम (Amazon Prime) की सुपरहिट वेब सीरिज 'मिर्जापुर' के सीजन 2 का ट्रेलर (Mirzapur Trailer) रिलीज हो चुका है और इसी के साथ यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. अमेज़न प्राइम वीडियो ने यह ट्रेलर मंगलवार को दोपहर एक बजे जारी किया. 
 

ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा और सोशल मीडिया पर 'मिर्जापुर' के मीम्स की बाढ़ लग गई है. ट्विटर से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम हर जगह लोग लगातार इस सीरीज के अपनी पसंदीदा डायलॉग और ट्रेलर के स्क्रीन शॉट्स शेयर कर रहे हैं. ख़ास बात है कि ट्रेलर रिलीज़ के बाद #Mirzapur2 ट्विटर के टॉप पर ट्रेंड कर रहा है.

 

सीजन 1 के खत्म होने के बाद फैन्स में नए सीजन को लकेर काफी एक्साइटमेंट है. ट्रेलर में पकंज त्रिपाठी यानी कालीन भैया, अली फजल यानी गुड्डू पंडित और दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया का दमदार लुक देखने मिल रहा है. बता दें कि मिर्जापुर का पहला सीजन अपनी कहानी और सभी कलाकारों के जबरदस्त अंदाज के कारण सुपरहिट रहा था. इतना ही नहीं दो साल बाद भी 'मिर्जापुर' अमेजन प्राइम पर सबसे ज्यादा पसंद की गई सीरीज में शुमार है.

वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' इसी महीने 23 तारीख को रिलीज होगी. इस सीरीज के लीड रोल में डिम्पी पंडित का किरदार भी है, जो गुड्डू और मुन्ना की बहन हैं. इस किरदार को हर्षिता कौर निभाने वाली हैं. बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि 'मिर्जापुर' सीरीज की इस अभिनेत्री का असल में कनेक्शन उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर से ही है और असल ज़िन्दगी में भी उनके परिवार ने दहशत को झेला है.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1208 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109