×

RRB NTPC एग्जाम डेट और सिटी डिटेल जारी, इस लिंक से करें चेक

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 19 Dec, 2020 01:12 pm

RRB NTPC Exam Date And City Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी परीक्षा की एग्जाम डेट और सिटी डिटेल (RRB NTPC Exam Date And City) जारी कर दी है. RRB NTPC परीक्षा के लिए एग्जाम डेट और सिटी का लिंक सभी आरआरबी वेबसाइट्स (RRB Websites) पर एक्टिव कर दिया गया है. उम्मीदवार अपने रीजन की RRB वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट, सिटी और अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं. उम्मीदवारों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) है जो कि 28 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होगा. देशभर से पहले फेज में कुल 23 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे.

RRB NTPC Exam Date And City Direct Link (इस लिंक से देखें हर डिटेल)

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card) एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. उदाहरण के तौर पर अगर किसी छात्र का एग्जाम 28 दिसंबर को है तो उसका एडमिट कार्ड 24 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा. वहीं, अगर उम्मीदवार का एग्जाम 29 दिसंबर को है तो 25 दिसंबर को एडमिट कार्ड आ जाएगा.

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के पहले स्टेज को पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी. हर गलत उत्तर के लिए, निगेटिव मार्किंग होगी.

पहली स्टेज की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे स्टेज की परीक्षा में भाग लेना होगा. रेलवे कुल पदों की संख्या के 20 गुना उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर दूसरे स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा. 

यह भी पढ़ें: UPSC ने विभिन्न पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल

आपको बता दें कि जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे उनकी फीस रिफंड कर दी जाएगी. रेलवे ने जनरल उम्मीदवारों के लिए 500 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन फीस रखी थी. रेलवे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की पूरी फीस और जनरल उम्मीदवारों की फीस में से 400 रुपये रिफंड करेगा. परीक्षा के खत्म होने के बाद से रिजल्ट आने तक के बीच कभी भी फीस रिफंड का लिंक वेबसाइट्स पर एक्टिव किया जा सकता है.

VIDEO: RRB NTPC एग्जाम डेट और सिटी जारी, पहले चरण में 23 लाख अभ्यर्थी लेंगे भाग, 28 दिसंबर से होगी परीक्षा

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1068 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109