×

करीना कपूर ने दिया बेटे को जन्‍म, सैफ बोले- मां-बच्‍चा दोनों स्‍वस्‍थ

TLB Desk

मुंबई 22 Feb, 2021 07:14 pm

एक्‍टर सैफ अली खान ने रविवार को पत्नी और एकट्रेस करीना कपूर खान के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया. एक्‍टर ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि करीना और उनका बेटा 'सुरक्षित और स्वस्थ' हैं. 

सैफ अली खान ने बयान जारी करते हुए कहा, "करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है. मां और बेबी दोनों ही सुरक्षित और स्वस्थ हैं. इतना समर्थन के लिए फैन्स का दिल से शुक्रिया और उन्हें ढेर सारा प्यार."

आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना पहले से ही चार साल के बेटे तैमूर के माता-पिता हैं. खबर के मुताबिक करीना को रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया.

इस खबर के बाद बॉलीवुड हस्ती, उनके सहयोगी , दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर लगातार दंपति को शुभकामना संदेश दे रहे हैं.

वहीं, एक्‍टर और करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर फिर से मौसी बनकर काफी खुश दिखाई हैं. सुपर एक्साइटेड करिश्मा कपूर ने अपनी छोटी बहन करीना के जन्म के बाद क्लिक की गई फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपनी खुशी का इजहार किया.

गौरतलब है कि करिश्‍मा कपूर ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है और इस जोड़े का एक बेटा तैमूर अली खान भी है, जो 20 दिसंबर 2016 को पैदा हुआ था.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1202 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109