×

कैंसर का इलाज करा रही राखी सावंत की मां हुईं इमोशनल, मदद के लिए जताया सलमान का आभार

TLB Desk

मुंबई 26 Feb, 2021 03:26 pm

एक्‍टर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपनी कैंसर पीड़ित मां जया के इलाज के लिए मदद करने पर सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार को धन्यवाद दिया है. राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सलमान का आभार जताते हुए नजर आ रही हैं.

वीडियो में राखी की मां भी नजर आ रही हैं और उन्होंने सलमान खान, उनके भाई सोहेल खान को धन्यवाद दिया है. 

वीडियो में राखी की मां कहती हैं, "धन्यवाद, मेरे बेटे सलमान खान. शुक्रिया, सोहेल. मैं अभी अस्पताल में हूं और कीमोथेरेपी ले रही हूं. आज मेरे कीमोथैरेपी के 4 राउंड पूरे हो गए हैं और अभी 2 बाकी हैं. उसके बाद मेरा ऑपरेशन किया जाएगा. मैं आपकी सफलता की कामना करती हूं. आप हमेशा सुरक्षित और स्वस्थ रहें. भगवान आपके साथ है और वह आपके सारे सपनों को पूरा करे."

इसके बाद राखी बोलती हैं, "धन्यवाद सलमान जी, आप एक रॉकस्टार हैं!"

आपको बता दें कि टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से ही राखी सावंत अपनी मां की तीमारदारी में व्‍यस्‍त हैं. उन्‍हें कई बार अस्‍पताल आते-जाते देखा गया, जहां उनकी मां का इलाज चल रहा है. राखी ने मीडिया से बात करते हुए भी कहा था कि उनकी मां बीमार चली रही हैं. उनके मुताबिक, मेरी मां की कीमो चल रही है. उन्‍होंने सलमान जी के लिए कई वीडियो बनाए हैं. उन्‍होंने उन्‍हें व उनके परिवार वालों का शुक्रिया अदा किया है. अभी वह कम ही बोल पा रही हैं. उनके पेट में दर्द है उल्‍टियां भी हो रही हैं.

इसी के साथ राखी ने यह भी बताया था कि सलमान खान के डॉक्‍टर उनकी मां का इलाज कर रहे हैं.

गौरतलब है कि राखी सांवत बिग बॉस के टॉप-5 कंटेस्‍टेंट में शामिल थीं, लेकिन इस बीच उन्‍होंने 14 लाख  कैश प्राइज लेकर शो छोड़ दिया. राखी ने कहा थ कि वह पैसे इसलिए ले रही हैं ताकि अपनी मां का इलाज करा सकें.

राखी की दोस्‍त कश्मीरा शाह और भावना सेठ भी हाल ही में उनकी मां से मिलने अस्पताल गईं थीं. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1112 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109