×

समाजवादी पार्टी लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का करेगी विरोध : अखिलेश यादव

Abhishek Rastogi

लखनऊ 28 Nov, 2020 04:24 pm

लखनऊ में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में अलीगढ़ से पूर्व सांसद चौधरी बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. वहीं, पश्चिमी उत्तर के जाट नेता बृजेंद्र सिंह अलीगढ़ के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि हम लव जिहाद कानून का विरोध करेंगे.

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से अच्छा और बढ़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सोलर पैनल के बारे में पता नहीं है और वो 10 हजार मेगावाट बिजली को बढ़ाने का झूठा वादा कर रहे हैं. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि सरकार गावों में फ्री बिजली क्यों मुहैया नहीं करा रही है.

अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने मिस कॉल करके देश की सबसे बड़ी सरकार बना ली. प्रदेश की अर्थव्यवस्था तभी बेहतर होगी जब किसानों का भुगतान होगा. जितना अत्याचार बीजेपी सरकार में किसानों पर हुआ है वो इसके पहले किसी सरकार ने नहीं किया. बीजेपी सरकार में लोगो का घर तोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि खुद का नक्शा कब पार हुआ ये नहीं बताएंगे.

अखिलेश यादव ने आजम खान के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं. प्रदेश में ऐसी सरकार है जो किसी को भी फसाकर जेल भेज सकती है. उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ बहुत अन्याय हो रहा है. उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से किसानों और गरीबों पर बहुत अत्याचार हो रहा है, ये परेशान हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: UP में शादी के लिए प्रशासन की अनुमति लेने की जरूरत नहीं, बैंड-बाजे को भी मंजूरी

प्रदेश में हाल ही में बने लव जिहाद कानून के मुद्दे पर भी अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि मेरा सपना प्रधानमंत्री बनने का नहीं है, हम चाहते हैं प्रदेश का विकास हो और हम पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाएंगे

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1109 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109