×

Sarkari Naukri: जेल प्रहरी के पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Career16PlusDesk

12 Aug, 2020 10:00 pm

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए मध्य प्रदेश में जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका है. जेल प्रहरी के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त थी जिसे बढ़ाकर 24 अगस्त कर दिया गया है. ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा. वैकेंसी के संबंध में हर जानकारी इस वेबसाइट पर जाकर हासिल की जा सकती है. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें...

पदों का विवरण

पद का नाम - जेल प्रहरी
कुल पदों की संख्या - 282

अनारक्षित पदों की संख्या - 94
आर्थिक कमजोर वर्ग - 11 पद
एससी - 45 पद
एसटी - 56 पद
ओबीसी - 76 पद

योग्यता
उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है.

उम्र सीमा 
न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षण के नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा. आयु की गणना 1 जनवरी 2020 तक की जाएगी.

आवेदन फीस
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है.
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है.
उम्मीदवारों द्वारा आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है.

ऐसे होगा चयन
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तारीख 3 से 10 नवंबर 2020 निर्धारित की गई है।

MPPEB Jail Prahari notification 2020 के लिए यहां क्लिक करें।
MPPEB की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1065 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109