×

SBI PO Result 2020: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 19 Jan, 2021 10:33 am

SBI PO Prelims Result: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) ने पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर जारी किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे सीधा इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा किसी और तरीके से रिजल्ट नहीं चेक किया जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों के लिए यह परीक्षा 4,5 और 6 जनवरी 2021 को आयोजित की थी.

मेरिट लिस्ट के बारे में कहा गया है कि प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी. इसमें कोई सेक्शनल कटऑफ नहीं होगा. प्रारंभिक परीक्षा में कुल वैकेंसी के करीब 10 गुना उम्मीदवारों को पास करवाया गया है. ऐसे हर वर्ग में वैकेंसी को देखते हुए किया गया है.

SBI PO Result 2020 इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
SBI PO Prelims Result 2020 Direct Link

यह भी पढ़ें: CBSE Exam: छात्रों ने की एग्जाम रद्द करने की मांग, हजारों छात्रों ने साइन की ऑनलाइन याचिका

SBI PO Prelims Result 2020 ऐसे करें चेक 

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए SBI PO Results के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इस लिंक पर क्लिक करते ही आपको एक नये पेज पर भेज दिया जाएगा.
स्टेप 4: यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आदि डालें.
स्टेप 5: इसके बाद एसबीआई पीओ प्री परीक्षा का रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
स्टेप 6: यहां से इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट जरूर निकाल लें.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1041 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109