×

महिमा चौधरी ने लगाया था बुली करने का आरोप, अब सुभाष घई ने दिया ये जवाब

TLB Desk

13 Aug, 2020 08:07 pm

फिल्मकार सुभाष घई (Subhash Ghai) ने एक्‍ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) के लगाए आरोपों पर अपना रिएक्‍शन दिया है. दरअसल, महिमा ने कहा था कि घई ने उन्हें बुली किया था और उन्होंने सारे निर्माताओं को मैसेज भेजकर महिमा के साथ काम करने को भी मना किया था. इन सबके चलते महिमा काफी परेशान हो गई थीं.

घई ने अपने पीआर के जरिए एक बयान जारी कर कहा, "यह खबर पढ़कर मैं हैरान रह गया. महिमा और मैं आज की तारीख में भी अच्छे दोस्त हैं और मैसेज के जरिए एक-दूसरे संग जुड़े भी हैं. वह आज की एक बहुत अच्छी और सुलझी हुई महिला हैं. उन्होंने हाल ही में यह भी बताया था कि किस तरह से 23 सालों के बाद से 'परदेस' के गीत 'आई लव माइ इंडिया' से हर इवेंट में उनका स्वागत किया जाता है."

हालांकि घई ने इस बात को स्वीकारा कि 1997 में दोनों के बीच रिश्ते में कुछ खटास जरूर आई थी.

उन्होंने कहा, "हां, 1997 में 'परदेस' के रिलीज होने के बाद थोड़ी सी कहा-सुनी हुई थी. यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और महिमा को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. हमारे बीच काम को लेकर हुए समझौते का जिक्र बाहर करने के चलते मेरी कंपनी की तरफ से उन्हें एक कारण बताओ का नोटिस भेजा गया था."

घई ने बात को आगे जारी रखते हुए कहा, "मीडिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया बढ़ा-चढ़ाकर दी और फिर मैंने अपने बैनर मुक्ता आर्ट्स के साथ उनका अनुबंध खत्म कर दिया. तीन साल बाद वह अपने परिवार के साथ मेरे पास आई और इस बात के लिए माफी भी मांगी. मैंने उन्हें माफ कर दिया और हम फिर से दोस्त बन गए."

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 933 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109