×

आयुष्‍मान खुराना के साथ फिल्‍म को लेकर एक्‍साइटेड हैं वाणी कपूर, एक्‍टर की तारीफ में कह दी ये बात...

TLB Desk

13 Aug, 2020 08:03 pm

अभिनेत्री वाणी कपूर (Vaani Kapoor) को आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का बेसब्री से इंतजार है. उनका कहना है कि आयुष्मान इस पीढ़ी के सबसे उत्साही कलाकार हैं. 

वाणी के मुताबिक, "आयुष्मान हमारी पीढ़ी के सबसे अधिक उत्साही कलाकारों में से एक हैं. वह जिस कदर अलग-अलग किरदारों में ढल जाते हैं, उसे देखकर मुझे काफी हैरानी होती है. 'विक्की डोनर' में उनका निभाया गया किरदार मुझे सबसे ज्यादा पसंद है. अपनी पहली फिल्म में उन्होंने जिस अंदाज में काम किया, उसे देख मैं ताज्जुब रह गई थी. 'अंधाधुन' और 'आर्टिकल 15' में भी उन्होंने शानदार काम किया है. मुझे वाकई में उनके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार है."

आपको बता दें कि वाणी कपूर और आयुष्‍मान खुराना निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्‍म में नजर आएंगे. अभी इस फिल्‍म का शीर्षक तय नहीं हुआ है. फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी. यह एक लव स्टोरी है जिसमें आयुष्मान एक एथलीट के तौर पर दिखेंगे.

वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले आयुष्‍मान खुराना फिल्‍म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे. इस फिल्‍म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्‍चन भी थे. कोरोना वायरस के चलते यह फिल्‍म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई थी. बाद में फिल्‍म को ओटीअी प्‍लेटफॉर्म एमजॉन प्राइम पर रिलीज कर दिया गया. फिल्‍म को दर्शकों की अच्‍छी प्रतिक्रिया मिली थी. 

वहीं, वाणी कपूर इससे पहले ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्‍टारर फिल्‍म 'वॉर' में नजर आईं थीं. इस फिल्‍म में उन्‍होंने नैना का किरदार निभाया था, जो कि काफी ग्‍लैमरस था. फिल्‍म के गाने 'घूंघरू टूट गए...' में वाणी के डांस और ग्‍लैमरस अंदाज को दर्शकों का खूब प्‍यार मिला.
 

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1133 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109