×

सुहाना खान ने मां गौरी संग सैलून में यूं की मस्‍ती, देखें Photos

Alka Kumari

नई दिल्ली 28 Oct, 2020 05:55 pm

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana khan) अपने मेकअवर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. इन दिनों यूएई में आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आयोजन चल रहा है. इस आईपीएल सीजन में शाहरुख खान की टीम केकेआर (KKR) अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही है.  

वहीं, अपनी टीम को सपोर्ट करने शाहरुख भी परिवार सहित दुबई में हैं. शाहरुख का परिवार भी अपनी टीम केकेआर का पूरा समर्थन करता नजर आ रहा है. इसी बीच गौरी खान और सुहाना खान ने मैच के खाली टाइम में दुबई में थोड़ी आउटिंग की और साथ में सलून पहुंच गईं. सलून से दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

गौरी खान और सुहाना खान की नेल्स फ्लॉन्ट करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, दोनों ने हेयरस्टाइलिंग के साथ-साथ नेल आर्ट करवाया. इस सलून ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सुहाना खान और गौरी खान की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों ही चेहरे पर मास्क पहने दिख रही हैं.

वहीं बीते रविवार ही शाहरुख खान और गौरी खान ने अपनी शादी के 29 साल पूरे कर लिए. इस मौके पर फैमिली ने दुबई में सेलिब्रेट भी किया.

बता दें कि सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. सुहाना ने कुछ समय पहले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट से पब्लिक किया है. यह पहली बार नहीं है जब सुहाना खान अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं. अक्सर ही उनका शानदार अंदाज और फोटोज चर्चा में बनी रहती हैं.

सुहाना खान को कई बार उनके रंग के कारण भी ट्रोल किया जा चुका है. कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर अपने कलर को लेकर भद्दे कमेंट्स करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ कुछ कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे, जिसमें उन्हें काली और बदसूरत कहा गया था. इसे शेयर करते हुए सुहाना ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "अभी बहुत कुछ चला रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है, जिन्हें हमें ठीक करने की जरूरत है. यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर युवा लड़की और लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना के साथ बड़े हुए हैं. मेरे लुक्स को लेकर कुछ इस तरह के कमेंट्स किए गए हैं. जब मैं 12 साल की थी तब मुझे बताया गया कि मैं अपनी स्किन के कारण बदसूरत हूं. ऐसा कहने वालों में बड़े पुरुष और महिलाएं शामिल हैं."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1041 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109