×

रिया चक्रवर्ती के टीवी इंटरव्‍यू के बाद भड़का सुशांत का परिवार, बहन श्‍वेता ने लगाया भाई की इमेज खराब करने का आरोप

Entertainment Desk

नई दिल्‍ली 28 Aug, 2020 01:39 pm

एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh Rajput) की मौत के मामले में रोज नई बातें सामने आ रही हैं. इस बीच दिवंगत एक्‍टर की गर्लफ्रेंड एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कई सारे टीवी चैनल्‍स पर इंटरव्‍यू देकर पूरे मामले में अपनी सफाई दी है. अब उनके इस इंटरव्‍यू को सुशांत के परिवार ने पब्‍लिसिटी स्‍टंट बताया है. सुशांत की बहन श्‍वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए और रिया चक्रवर्ती को जमकरी खरी-खोटी सुनाई. आपको बता दें कि सुशांत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को मुख्‍य आरोपी बनाया गया है. मामले की जांच-पड़ताल अब सीबीआई कर रही है. यही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय भी जांच में शामिल है और वह पहले ही रिया और उनके भाई शोविक से पूछताछ कर चुका है. उधर, इस केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद अब नारकोटिक्‍स विभाग (NCB) भी रिया से पूछताछ की तैयारी में है.

एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती के इंटरव्‍यू गुरुवार को दो चैनलों पर प्रसारित किए, जिसके बाद से ही सुशांत की मौत का मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया रहा. रिया ने इंटरव्‍यू में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है. इसी के साथ उन्‍होंने ड्रग्‍स लेने की खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सुशांत को ड्रग्‍स की लत थी. रिया के इंटरव्‍यू के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुक्रवार को कई सारे ट्वीट्स किए. श्वेता का आरोप है कि रिया ने नेशनल मीडिया पर आकर अपनी बातों से सुशांत की छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया.

श्वेता लिखती हैं, "तुममें हिम्मत है कि तुम मेरे इतने अच्छे भाई के निधन के बाद नेशनल मीडिया पर आकर उसकी धज्जियां उड़ा रही हो. तुम्हें क्या लगता है तुम जो ये सब कर रही हो उसे भगवान नहीं देख रहा है! मैं ईश्वर पर यकीन रखती हूं और मुझे उन पर भरोसा है, अब मैं वाकई में देखना चाहती हूं कि वह तुम्हारे साथ क्या करते हैं."

वह आगे लिखती हैं, "काश भाई इस लड़की से कभी न मिले होते!! किसी को उसकी मर्जी के बगैर ड्रग्स देना और फिर वह ठीक नहीं है यह समझाते हुए उसे किसी मनोचिकित्सक के पास ले जाना.. ये आखिर किस स्तर का हेर-फेर है. अपनी आत्मा को तुम कैसे जवाब दोगी!!! तुमने हद कर दी."

श्वेता ने यह भी कहा कि विदेश से वापस लौटने पर भी वो अपने भाई सुशांत से नहीं मिल पाई क्योंकि वो रिया से मिलने चंडीगढ़ चला गया था.

आपको बता दें कि सीबीआई मुंबई में सुशांत सिंह की मौत के मामले में एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. 6 अगस्त को सीबीआई ने मामले की जांच की कमान अपने हाथ में ले ली थी और अब पहली बार वह रिया से पूछताछ कर रही है.

गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी. वहीं, ईडी ने 31 जुलाई को रिया और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था, जबकि एनसीबी ने वित्तीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर बुधवार को मामला दर्ज किया.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1091 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109