×

Sushant Death Case: सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती को बताया "कातिल", कहा- "मेरे बेटे को खिलाती थी जहर"

Entertainment Desk

पटना 27 Aug, 2020 03:36 pm

एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता केके सिंह (K.K singh) ने पहली बार खुलकर एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर आरोप लगाए हैं. उन्‍होंने गुरुवार को कहा कि रिया चक्रवर्ती उनके बेटे को जहर दे रही थी और वही उसकी कातिल है. सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ संगीत आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है. 15 सेकंड के इस वीडियो में उन्‍होंने सीबीआई से रिया और उसके साथियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की.

पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case में क्‍या CBI का रिकॉर्ड कोई उम्मीद जगाता है?

न्‍यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सुशांत के पिता ने कहा, "रिया मेरे बेटे सुशांत को जहर खिलाती थी. वह उसकी कातिल है. रिया और उसके साथियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें इसकी सजा दी जानी चाहिए."

आपको बता दें कि इससे पहले सुशांत की बहन श्‍वेता सिंह कीर्ति ने भी रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग की थी. एक के बाद एक कई ट्वीट में श्‍वेता ने रिया पर पब्‍लिसिटी स्‍टंट का आरोप लगाते हुए तुरंत उनकी गिरफ्तारी की मांग की.

पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case की जांच में कूदी तीसरी सेंट्रल एजेंसी

गौरतलब है सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है. वहीं पिछले कुछ दिनों में सुशांत की मौत के पीछे बॉलीवुड, क्रिकेट जगत के ड्रग्स और दुबई के अंडरवल्र्ड के बीच कथित संबंधों से जुड़े कारणों के नए अनुमान सामने आए हैं.

सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. केके सिंह पहले ही सुशांत की मौत के लिए रिया और उसके परिवार को आरोपी बताते हुए पटना में एफआईआर दर्ज करा चुके हैं.

VIDEO: Rhea Chakraborty और Mahesh Bhatt की WhatsApp चैट

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1169 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109