×

तैमूर ने जोर से गाया बर्थडे सॉन्‍ग, पापा सैफ बोले- "आराम से", देखें Cute Video

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 17 Nov, 2020 11:09 am

एक्‍टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अपनी फिल्‍म 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) की शूटिंग कर रहे हैं. उनके साथ उनकी एक्‍टर पत्‍नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और बेटे तैमूर (Taimur) भी साथ में ही हैं. इस बीच सोमवार से इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तैमूर एक दोस्‍त के लिए बर्थडे सॉन्‍ग गाते हुए नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में सैफ, करीना और तैमूर साथ में खड़े हैं और उनका दोस्‍त केक कटता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहे सभी लोग बर्थडे सॉन्‍ग गा रहे हैं, लेकिन तैमूर कुछ ज्‍यादा ही एक्‍साइटेड नजर आ रहे हैं. वह जोर-जोर से गाने लगते हैं तभी पापा सैफ उन्‍हें आराम से गाने के लिए कहते हैं. पापा की बात तैमूर तुरंत मान लेते हैं और अपनी आवाज धीमी करके फिर से गाने लगते हैं.
 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है और इसे लोगों का खूब प्‍यार मिल रहा है.

आपको बता दें कि सैफ शूटिंग के लिए पहले से ही धर्मशाला में मौजूद थे और पिछले हफते ही करीना, मलाइका और तैमूर ने उन्‍हें ज्‍वॉइन कर लिया. हाल ही में वे धर्मशाला की सड़कों पर घूमते हुए नजर आए थे, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था. उस वीडियो में सैफ बेटे तैमूर का हाथ पकड़कर आगे-आगे चल रहे थे, जबकि करीना और अर्जुन पीछे-पीछे चल रहे हैं. मलाइका भी उनके साथ ही चल रही थीं, तभी तैमूर जोर से कहते हुए सुनाई देते हैं कि, "नो फोटो." उस वीडियो में किसी ने भी मास्‍क नहीं पहना था.

गौरतलब है कि 'भूत पुलिस' में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के अलावा यामी गौतम और जैक्‍लीन फर्नांडिस भी हैं. दीपावली के मौके पर अर्जुन ने एक वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें 'भूत पुलिस' की पूरी टीम शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रही थी.

इससे पहले करीना कपूर ने एक इंटरव्‍यू में कहा था, "सैफ एक फिल्‍म की शूटिंग के लिए धर्मशाला में हैं और मैं वहां कभी नहीं गई हूं तो मैं और तैमूर वहां जाएंगे. हम वहां जाने के लिए एक्‍साइटेड हैं. पहाड़ों पर जाना और खुली हवा व धूप में समय बिताना अच्‍छा रहेगा. बहुत समय से हम लोग घर पर ही थे. तो धर्मशाला जाना और वहां कुछ दिन रहना अच्‍छा रहेगा." 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1190 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109