×

हनीमून पर गईं नेहा कक्‍कड़ ने फैंस के लिए शेयर की Photos, पति संग दिखा रोमांटिक अंदाज

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 18 Nov, 2020 11:50 am

नेहा कक्‍कड़ (Neha Kakkar) पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ इन दिनों अपने हनीमून पर संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) गईं हुईं हैं और वहां से वह लगातार अपने फैंस के लिए इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर कर रही हैं. नेहा ने अब अपने फैंस के लिए दुबई के लग्‍जरी रिजॉर्ट से अपनी एक रोमांटिक शाम की फोटो शेयर की हैं.

अटलान्टिस से नई फोटो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, "हनीमून डायरीज़!!"

पहली फोटो में रेत के ऊपर रोमांटिक सेटिंग की गई है और पीछे अटलान्टिस दिख रहा है. इस रोमांटिक सेटिंग में हनीमून कपल किस करते हुए नजर आ रहा है. दूसरी फोटो में इसी लोकेशन पर रोहनप्रीत खड़े हैं और उनकी बांहों में नेहा हैं. एक और फोटो में दोनों रात के आसमान के नीचे एक-दूसरे को किस कर रहे हैं. दोनों की एक कैंडिड फोटो भी है, जिसमें उनके हाथ में पाइनएप्‍पल है.

इसके अलावा नेहा ने कुछ और फोटो भी शेयर की हैं, जिनमें से एक में रेत पर आई लव यू नेहा लिखा हुआ है.

आपको बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत 23 अक्‍टूबर को अनंद कारज कर शादी के बंधन में बंधे थे और इसी दिन दोनों ने हिन्‍दू रीति-रिवाजों से भी शादी की थी. शादी से पहले हल्‍दी, मेहंदी और संगीत जैसे कई फंक्‍शन भी हुए थे. शादी के बाद चंडीगढ़ में रिसेप्‍शन भी हुआ था. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1172 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109