×

यूपी में ड्यूटी के दौरान सीनियर IAS संजय कुमार की मौत

Abhishek Rastogi

लखनऊ 05 Dec, 2020 06:47 pm

उत्तर प्रदेश में शनिवार को एक सीनियर आईएएस अधिकारी की मौत हो गई. आईएएस संजय कुमार (IAS Sanjay Kumar) सिंह को वाराणसी में विधान परिषद् चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था, जहां शुक्रवार को उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई. इसके बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

विधान परिषद् चुनाव में लखनऊ से बतौर पर्यवेक्षक वाराणसी भेजे गए सीनियर आईएएस संजय कुमार सिंह को शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया. इसके बाद उन्‍हें आनन-फानन में वाराणसी के शुभम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआत में धीरे धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन शनिवार सुबह फिर उनकी तबियत बिगड़ गई.

हालत बिगड़ने के बाद उन्‍हें दिल्ली ले जाने पर विचार चल रहा था, लेकिन इसके पहले ही उनकी मृत्यु हो गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने संजय कुमार सिंह की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की. शनिवार शाम 4 बजे वाराणसी में ही उनका अंतिम संस्‍कार कर दिया गया.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1118 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109