×

UPSC Calendar 2021: यूपीएससी परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी, जानें एग्जाम की तारीखें...

Career16PlusDesk

19 Aug, 2020 05:47 pm

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2021 में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल कर दिया है. यूपीएससी सिविल सेवा, एनडीए, सीडीएस और अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है. उम्मीदवार एग्जाम कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट या खबर के अंत में दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. UPSC के मुताबिक नोटिफिकेशन व परीक्षा की तारीख में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है. इसकी जानकारी उम्मीदवारों को वेबसाइट पर दी जाएगी.

कैलेंडर के मुताबिक सिविल सर्विस  मुख्य परीक्षा 2020 जनवरी 8,9,10,16,17 2021 को आयोजित की जाएगी. साल 2021 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 10 फरवरी को जारी होगा. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मार्च 2021 होगी. सिविल सेवा प्री परीक्षा 2021 27 जून 2021 को होगी. वहीं,  सिविल सेवा मेन परीक्षा 17 सितंबर 2021 से होगी, जो पांच दिन तक चलेगी.

बताया गया है कि किस परीक्षा के लिए कब से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और अंतिम तारीख क्या होगी.

UPSC Exam Calendar 2021: जानिए हर परीक्षा की तारीख


कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2021 - 21 फरवरी 2021
सीडीएस एग्जाम 1, 2021 - 7 फरवरी 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम - 21 फरवरी 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम - 7 मार्च 2021
सीआईएसएफ एसी (एग्जाक्यूटिव) एलडीसीई - 14 मार्च 2021
एनडीए व एनए एग्जाम (1) - 18 अप्रैल 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम (ईपीएफओ) - 9 मई 2021
सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2021 - 27 जून 2021
आईएफएस प्रीलिम्स एग्जाम - 27 जून 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम - 4 जुलाई 2021
आईईएस / आईएसएस - 16 जुलाई 2021
कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन एग्जाम - 17 जुलाई 2021
इंजीनियरिंग सर्विसेस प्रीलिम्स एग्जाम - 18 जुलाई 2021
सीएपीएफ एग्जाम - 8 अगस्त 2021
कंबाइंड मेडिकल सर्विसेस एग्जाम - 29 अगस्त 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम - 29 अगस्त 2021
एनडीए व एनए एग्जाम (2) - 5 सितंबर 2021
यूपीएससी आरटी एग्जाम - 12 सितंबर 2021
सिविल सर्विसेस मेन एग्जामिनेशन 2021 - 17 सितंबर 2021
सीडीएस (2) - 14 नवंबर 2021
आईएफएस मेन एग्जाम - 21 नवंबर 2021
एसओ / स्टेनो (एलडीसीई) - 11 दिसंबर 2021

आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परीक्षा का कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSC Calender 2021

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1103 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109