×

यूपी में 5वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रिंसिपल पर केस दर्ज

TLB Desk

शाहजहांपुर 17 Mar, 2021 01:47 pm

शाहजहांपुर जिले में एक स्कूल के प्रिंसिपल पर उसके ही स्कूल की 5वीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने लड़की की मां से मिली शिकायत के आधार पर प्रिंसिपल शमीम अहमद के खिलाफ बाल शोषण कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. 

जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार की थी, लेकिन शिकायत मंगलवार को दर्ज की गई. एसपी संजीव बाजपेयी ने कहा कि लड़की ने अपनी मां को बताया कि जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी तब शमीम अहमद उसे ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की. लड़की के चिल्लाने पर उसके परिवार के सदस्य आए लेकिन तब तक आदमी भाग चुका था.

वहीं, प्रिंसिपल का कहना है कि वह मोटरसाइकिल से अपने काम पर जा रहा था, तभी उसने रास्ते में कुछ बच्चों को खेलते हुए देखा. लिहाजा उसने उन्हें स्कूल आने के लिए कहा. इसके बाद लड़की रोते हुए घर चली गई और ग्रामीणों ने उस पर छेड़खानी करने का आरोप लगा दिया.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1100 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109