×

आमिर खान ने सोशल मीडिया को हमेशा के लिए कहा- अलविदा, बताई ये वजह

TLB Desk

मुंबई 16 Mar, 2021 01:36 pm

एक्‍टर आमिर खान ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक बड़ा ऐलान किया. जी हां, आमिर ने सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला किया है. आपको बता दें कि आमिर इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं. उन्होंने अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों को उन्हें विश करने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने सभी को उनके बारे में अपडेट के लिए प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करने के लिए कहा.

आमिर ने लिखा, "अरे दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर सभी के प्यार और गर्मजोशी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मेरा दिल भर आया है. यह सोशल मीडिया पर मेरी आखिरी पोस्ट है. यह देखते हुए कि मैं काफी ज्यादा एक्टिव हूं, मैंने फैसला किया है कि इस दिखावे को अब यहीं छोड़ दूंगा. इसके अलावा, AKP ने अपना ऑफिशियल चैनल बनाया है. इसलिए मेरे और मेरी फिल्मों के अपडेट वहां मिल सकते हैं."

दरअसल, आमिर ने 14 मार्च 2018 को अपने इंस्टाग्राम की शुरुआत की, लेकिन सोशल मीडिया पर कभी सक्रिय नहीं थे. उन्होंने अपने काम के बारे में महत्वपूर्ण अपडेट पोस्ट करने के लिए केवल इंस्टाग्राम का इस्‍तेमाल किया.

एक्‍टर के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान (AKP) प्रोडक्शंस ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की शुरुआत की.

आमिर की अगली रिलीज 'लाल सिंह चड्ढा' है. फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिन्‍दी रीमेक है.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 987 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109