×

यूपी में तीन नाबालिग बहनों पर फेंका तेजाब, पुलिस जांच शुरू

Abhishek Rastogi

लखनऊ 13 Oct, 2020 07:03 pm

उत्तर प्रदेश के गोंडा में तीन दलित नाबालिग बहनों पर तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना को उस वक़्त अंजाम दिया गया जब तीनों बहने अपने घर में सो रही थीं. घटना के बाद तीनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है्.

हाथरस का दंश झेल रहे उत्तर प्रदेश में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रदेश के गोंडा जिले में एक घर में छत पर सो रही तीन बहनों पर एक शख्स ने तेज़ाब फेंक दिया, जिसके बाद तीनों लड़कियां झुलस गईं. तीनो बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गावं में तीनों लड़कियां सोमवार रात घर की छत पर सो रही थीं. इसी दौरान छत पर गावं का एक युवक पंहुचा और उसने बड़ी लड़की पर तेजाब फेंक दिया. इस दौरान दोनों छोटी बहनें भी उसकी चपेट में आ गईं और झुलस गईं.  

तेजाब फेंकने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और लड़कियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1065 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109