×

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने NCB को बताया, उसका भाई किस से खरीदता था ड्रग्‍स

Fauzia

मुंबई 07 Sep, 2020 12:29 am

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से एनसीबी ने लगभग 6 घंटे पूछताछ की है. 7 सितंबर को फिर से पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती को बुलाया जाएगा. एनसीबी ने पूछताछ के लिए रिया को समन भी जारी कर दिया है. 

रिया चक्रवर्ती से हुई पूछताछ में कई बड़ी बातें सामने आई हैं. रिया ने पूछताछ में कबूल किया है कि वो अपने भाई शौविक के ज़रिए सुशांत सिंह चक्रवर्ती के लिए ड्रग्स मंगाती थी. साथ ही रिया ने ये भी माना है कि वो जानती थी कि उसका भाई शौविक किस ड्रग्स पैडलर से ड्रग्स खरीदता था. उसने बताया कि शौविक सबसे ज़्यादा ड्रग्स बासित से खरीदता था और बासित का उसके घर भी काफी आना जाना था. 

रिया ने एनसीबी अधिकारियों के सामने ये भी कबूल किया है कि उसे जानकारी थी कि 17 मार्च को सैमुअल मिरांडा ड्रग्स ला रहा था. रिया ने पूछताछ में 15 मार्च की चैट वाली बात भी कबूल की है. 

आपको बता दें 6 सितंबर को एनसीबी के अधिकारियों ने रिया चक्रवर्ती का आमना सामना उसके भाई शौविक चक्रवर्ती से कराया था और ड्रग्स कनेक्शन से संबंधित सवाल पूछे थे जिसमें रिया ने कई बातें कबूल कर ली हैं. एनसीबी ने रिया से उनकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी ली. 

एनसीबी ने रिया से पूछा कि क्या वो कोई दवा लेती है. अगर रिया कोई दवाओं का सेवन करती है तो वो कौन सी दवाएं है. क्या रिया ये दवाएं डॉक्टरी सलाह पर ले रही है या फिर किसी और मक़सद से दवाओं का सेवन बिना किसी डॉक्टर की सलाह के कर रही हैं. ऐसी जानकारियां भी रिया से पूछताछ में मांगी गई. वैसे एनसीबी अधिकारियों का कहना है कि रिया पूछताछ में पूरा सहयोग कर रही है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1091 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109