×

आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल संग किया रोका, देखें Photos

Alka Kumari

नई दिल्ली 05 Nov, 2020 10:36 am

मशहूर गायक उदित नारायण (Udit Narayan)  के बेटे और फेमस टीवी होस्ट आदित्‍य नारायण (Aditya Narayan) ने एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta aggarwal) संग तस्वीर साझा की थी. उस पोस्ट में आदित्य ने अपनी शादी का भी ऐलान किया था. अब सोशल मीडिया पर आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रोका सेरेमनी की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है.

तस्वीर में आदित्य और श्वेता की जोड़ी बेहद ही ख़ूबसूरत लग रही है. अपनी रोका सेरेमनी में आदित्य नारायण ने ग्रे रंग की शर्ट और जींस पहनी है तो वहीं श्वेता पिंक कलर के सलवार में बेहद ही सिंपल और खूबसूरत लग रही हैं. इस तस्वीर में दोनों के परिवार भी शामिल हैं. तस्वीर देखकर ये साफ नज़र आ रहा है कि ये सेरेमनी केवल दोनों परिवारों की मौजूदगी में संपन्न हुई है. 

बता दें कि इस साल बॉलीवुड के कई जाने-माने कलाकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं. गायक नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) से लेकर काजल अग्रवाल (Kajal aggarwal) तक सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. अब इसी कड़ी में सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण भी शामिल होन जा रहे हैं. अभी तो उनकी रोका सेरेमनी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है. वफैंस भी उन्हें ढ़ेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.

आदित्य और श्वेता लगभग 10 साल से रिलेशनशिप में है. दोनों पहली बार साल 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर मिले थे. 'शापित' में दोनों ही एक्टर लीड में थे. वहीं, श्वेता इसके अलावा भी कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने 'शगुन', स्टार प्लस के सीरियल 'देखो मगर प्यार से' और 'बाबुल की दुआएं लेती जा' में काम किया है.   

आदित्य के पिता और जाने माने सिंगर उदित नारायण अपने इकलौते बेटे की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने इस शादी को लेकर अपने कई अरमान ज़ाहिर किए तो साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने बेटे आदित्य को शादी से पहले क्या सलाह दी है. उदित नारायण ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो अपने इकलौते बेटे की शादी बड़े ही धूमधाम से करना चाहते हैं लेकिन कोरोना को देखते हुए ऐसा संभव नहीं लगता.  उन्होंने बताया कि बेहद ही कम लोगों के बीच मुंबई के एक मंदिर में ये शादी कराई जाएगी. जिसमें कुछ खास और करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1076 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109