×

नेहा कक्कड़ ने मनाया अपना पहला करवा चौथ, शेयर किया ये वीडियो

Alka Kumari

नई दिल्ली 05 Nov, 2020 10:50 am

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) संग शादी रचाई है. उनकी शादी की तस्वीरें हफ्तों बाद भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इसके अलावा नेहा ने अपनी शादी के जश्‍न की शुरुआत से लेकर विदाई के वक्त तक के कई शॉर्ट वीडियो शेयर किए और खूब सुर्खियों में रहीं. 


शादी के बाद इस बार नेहा का पहला करवा चौथ था. इस मौके पर भी सेल्फी क्वीन ने अपने फैंस के लिये वीडियो शेयर किया है. करवा चौथ (Karva Chauth) के मौके पर भी नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने एक वीडियो शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में नेहा कक्कड़ लाल सूट और लाल चूड़ा पहने हुए पंजाबी गाने पर पति रोहनप्रीत सिंह संग झूमती हुई नजर आ रही हैं.
 

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को अब तक 18 लाख लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को नेहा ने करवा चौथ वाली शाम को शेयर किया था. वीडियों में ये शादीशुदा जोड़ा बेहद ही प्यारा लग रहा है. फैन्स उनके नए अंदाज पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. नेहा कक्कड़ बीते अक्टूबर महीने में राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) संग शादी के बंधन में बंधीं थीं. दोनों की जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 

बता दें कि सिंगर नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत से 24 अक्टूबर को दिल्ली में शादी की थी. दोनों की शादी सोशल मीडिया में छायी रही. तस्वीरों और वीडियो के ज़रिए फैंस को नेहा और रोहनप्रीत की शादी का हर अपडेट मिल रहा था.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1044 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109