×

आदित्य नारायण ने किया ऐलान, दिसंबर में करेंगे गर्लफ्रेंड से शादी

Alka Kumari

नई दिल्ली 04 Nov, 2020 03:29 pm

बॉलीवुड के जाने-माने गायक उदित नारायण (Udit Narayan) के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने अपनी शादी की अनांउसमेंट कर दी है. हाल ही में सिंगर आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggrawal) संग अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था. उन्होंने यह भी बताया था कि वह गर्लफ्रेंड से जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे. अब आदित्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की अनांउसमेंट के साथ ही फैन्स को खुशखबरी दी है. 

आदित्य नारायण ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए घोषणा की है कि वह दिसंबर में श्वेता से शादी करने जा रहे हैं. वहीं श्वेता संग अपनी तस्वीर साझा करते हुए आदित्य कैप्शन में लिखते हैं,  "हम शादी करने जा रहे हैं. मैं श्वेता को अपने जीवन में 11 साल पहले पाकर खुद को भाग्यशाली समझता हूं और हम आखिरकार दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं." उन्होंने यह भी बताया कि वह कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं, क्योंकि वह शादी की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे. उन्होंने कहा, "हम दोनों बेहद ही प्राइवेट लोग हैं और मानते हैं कि किसी की प्राइवेट जिंदगी को अच्छी तरह से प्राइवेट रखना जरूरी होता है. शादी की तैयारियों को लेकर मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं."
 

बता दें कि आदित्य नारायण और श्वेता एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. दोनों पहली बार साल 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर मिले थे. 'शापित' में दोनों ही एक्टर लीड में थे. वहीं, श्वेता इसके अलावा भी कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने 'शगुन', स्टार प्लस के सीरियल 'देखो मगर प्यार से' और 'बाबुल की दुआएं लेती जा' में काम किया है.   

वहीं हाल ही में आदित्य ने एक इंटरव्‍यू में अपने रिश्ते को लेकर कहा था, "मैं श्वेता से फिल्म 'शापित' के सेट पर मिला था और हम दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी. फिर धीरे-धीरे मुझे श्वेता से प्यार होने लगा. शुरू में वह सिर्फ दोस्त बनना चाहती थीं, क्योंकि हम दोनों यंग थे और अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे. हर रिलेशनशिप की तरह हमारे रिलेशन में भी काफी उतार-चढ़ाव आए. मेरे पेरेंट्स को श्वेता काफी पसंद है."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1280 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109