×

बिग बॉस से बाहर आते ही निशांत सिंह मलकानी ने एविक्शन पर उठाए सवाल

Alka Kumari

नई दिल्ली 03 Nov, 2020 05:10 pm

कलर्स टीवी (Colors tv) का सबसे मशहूर शो बिग बॉस 14 (Big Boss) में  निशांत सिंह मलकानी एविक्ट हो चुके हैं. सोमवार के एपिसोड में बिग बॉस ने घर वालों को आदेश दिया कि रेड जोन में रह रहे घरवालों में से कौन ऐसा सदस्य है जिसे घर से बेघर हो जाना चाहिए. इस पर ग्रीन जोन में रह रहे लोगों ने निशांत का नाम लेकर उन्हें घर से बेघर कर दिया. 

बता दें बिग बॉस 14 में इस हफ्ते डबल एविक्शन हुआ है जिसके तहत घर के दो सदस्य निशांत सिंह मलकानी और कविता कौशिक (Kavita Kaushik) को शो से बाहर किया गया.  कविता को दर्शकों के सबसे कम वोट मिलने पर बेघर होना पड़ा, जबकि निशांत को घरवालों के वोट के आधार पर बाहर किया गया. अब घर से बेघर होने के बाद निशांत ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो मैसेज जारी किया है, जिसमें वे फैसले से खुश नहीं दिख रहे हैं.  

निशांत सिंह मलकानी (Nishant Singh Malkhani) ने एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और लिखा है, "आपको क्या लगता है #BB house में जो हुआ वो सही हुआ?" 
वीडियो में निशांत कह रहे हैं, "बिग बॉस के घर में जो मेरे साथ हुआ, जो मुझे कहा गया. उसके लिए मेरा सिर्फ एक जवाब है. चमक सबको नजर आती है, मगर अंधेरा कोई नहीं देख पाता." इसे लेकर उनके फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

गौरतलब है बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां हर दूसरे दिन दोस्ती और दुश्मनी की इक्वेजन बदलती रहती है .शो की शुरुआत में निशांत और जान की दोस्ती काफी गहरी होती दिख रही थी, पर जान को सेव नहीं करने के बाद निशांत और उनकी दोस्ती में दरार देखने को मिली. वहीं जनता जान कुमारा सानू (Jaan Kumar Sanu) के आंसूओं को फेक बता रही है. फैंस का मानना है कि जान कुमार सानू, निशांत सिंह मलकानी के इविक्शन पर दिखावा कर रहे थे.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1088 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109