×

जावेद अख़्तर ने कंगना पर दर्ज कराया मानहानि का केस

Fauzia

नई द‍िल्‍ली 04 Nov, 2020 10:54 am

जाने-माने लेखक, गीतकार और शायर जावेद अख़्तर (Javed Akhtar) ने अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर मानहानि का केस दर्ज कराया है. कुछ समय पहले कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख़्तर ने उन्हें घर बुलाकर रितिक रोशन (Hritik Roshan) से माफी मांगने के लिए कहा था और उन्हें धमकाया भी था. 

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के बारे में एक वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में कहा था, "एक बार जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर पर बुलाया और कहा था कि 'राकेश रोशन और उसके परिवार वाले बहुत बड़े लोग हैं. अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगोगी तो तुम कहीं की नहीं रहोगी. वो तुम्हें जेल में डलवा देगें और फिर तुम्हारी बर्बादी के सिवाय और कोई रास्ता नहीं बचेगा... तुम्हें आत्महत्या करनी पड़ेगी.' ये उनके शब्द थे. उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि अगर मैं रितिक रोशन से माफी नहीं मांगूंगी तो मुझे खुदकुशी करनी पड़ेगी. वो मुझपर इस कदर चीखे और चिल्लाये थे कि मेरे पैर बुरी तरह से कांपने लगे थे."

सिर्फ कंगना ही नहीं उनकी बहन रंगोली भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंगना के हवाले से कई बार जावेद अख्तर पर इसी तरह के इल्जाम लगा चुकी थीं. 

जावेद अख्तर का कहना है कि उन्होंने कभी भी कंगना को कोई धमकी नहीं दी. कंगना एक बार नहीं कई बार उनपर इलज़ाम लगा चुकी थीं. अब इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता था इसीलिए अब कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और मामला कोर्ट में जा चुका है. जावेद अख़्तर का कहना है कि वो लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. अदालत के बाहर सेटलमेंट का कोई सवाल नहीं है. 

आपको बता दें कि कंगना पिछले कुछ महीनों से मीडिया में सुर्खियां बनी हुई हैं. आए दिन उनके साथ कोई ना कोई विवाद जुड़ जाता है. कभी वो खुद ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ जाता है. अक्टूबर महीने में ही कर्नाटक के तुमकुर में कंगना के खिलाफ किसानों का अपमान करने के मामले में केस दर्ज किया गया था.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1217 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109