×

हार्ट अटैक आने के बाद रेमो डिसूजा अस्‍पताल में भर्ती, पत्‍नी ने कही ये बात

Babita Pant

मुंबई 12 Dec, 2020 11:40 am

कोरियोग्राफर और फिल्‍म निर्देशक रेमो डिसूजा ( Remo D'Souza) को हार्ट अटैक आने के बाद शुक्रवार को मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. 46 साल के रेमो इस समय कोकिलाबेन अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक डॉक्‍टरों ने उनकी एंजियाग्राफी की है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. डॉक्‍टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने रेमो के नजदीकी पारिवारिक सूत्रों के हवाले से लिखा है, "उन्‍हें हार्ट अटैक आया था. ब्‍लॉकेज था. अभी डॉक्‍टरों ने एंजियोग्राफी कर दी है और वह आईसीयू में हैं. उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्‍टरों की निगरानी में हैं."

रेमो की पत्‍नी लिजेल अस्‍पताल में उनके साथ हैं और उनके मुताबिक, "वह ठीक हैं पहले से बेहतर हैं." एक्‍टर आमिर अली भी रेमो का हालचाल अस्‍पताल गए थे और उन्‍होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है. उनके मुताबिक, "वह अभी भी आईसीयू में हैं, वो जगे हुए हैं और रिकवर हो रहे हैं."

रेमो के करीबी दोस्‍त कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने उनके जल्‍द ठीक होने की कामना की है. ये तीनों ही डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के ओरजिनल जज थे और तीसरे सीजन तक वे एक साथ शो को जज करते रहे. रेमो और टेरेंस के साथ एक फोटो शेयर करते हुए गीता कपूर ने लिखा, ''बहुत सारा प्‍यार, मेरे प्रिय रेमो तुम्‍हारे जल्‍दी ठीक होने के लिए ढेर सारी प्रार्थनाएं... छोटे जल्‍दी ठीक होके फिर से परेशान करने का मौका देना... लव यू... ईश्‍वर का आशीर्वाद बना रहे. जल्‍दी ठीक हो जाओ. न सिर्फ मेरी बल्‍कि उन सभी लोगों की यही कामना है जो सीधे तौर पर तुम तक नहीं पहुंच सकते. मजबूत बने रहना."

वहीं, टेरेंस ने रेमो के साथ कपिल शर्मा के शो की एक पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें दोनों ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए टेरेंस ने लिखा, "बहुत जल्‍द हम फिर से पहले की तरह हंस-हंस कर लोटपोट होंगे. कहते हैं कि अगर सच्‍चे मन से प्रार्थना की जा तो पहाड़ भी खिसक जाते हैं. मेरे दोस्‍त रेमो के लिए प्रार्थना कीजिए क्‍योंकि प्‍यार, भरोसा और इच्‍छा यही सब हमें चाहिए. भाई फिर से वापस आ जाओ क्‍योंकि बहुत मचाने हैं अभी."

रेमो के साथ फिल्‍म 'स्‍ट्रीट डांसर' में काम कर चुकीं नोरा फतेही ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी के जरिए उनके लिए एक स्‍पेशल मैसेज लिखा, "ईश्‍वर का शुक्र है कि आपकी हालत में सुधार हो रहा है. आपने तो हमें डरा ही दिया था. हमारी प्रार्थनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं. आप सुरक्षित हैं यह जानकर खुशी हुई. सकारात्‍मक बने रहें और पूरे परिवार के लिए प्रार्थना करें."

आपको बता दें कि रेमो डिसूजा मशहूरी सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर हैं. वह फिल्‍म 'किक', 'जीरो', 'बाजीराव मस्‍तानी', 'बजरंगी भाईजान' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसे फिल्‍मों के कोरियोग्राफर रह चुके हैं. इसके अलावा उन्‍होंने 'डांस इंडिया डांस', 'डांस प्‍लस' और 'झलक दिखला जा' जैसे रिएलिटी शोज़ में जज की भूमिका निभाई है. उन्‍हें 'डिस्‍को दीवाने...', 'बदतमीज दिल...', 'बलम पिचकारी...' और 'दीवानी मस्‍तानी...' जैसे कई गानों की कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.

रेमो फिटनेस फ्रीक भी हैं और आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं.

गौरतलब है कि रेमो कोरियोग्राफी के अलावा 'फालतू', 'रेस 3', 'स्‍ट्रीट डांसर 3डी' और 'एबीसीड' सीरीज की फिल्‍मों का निर्देशन कर चुके हैं. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1091 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109