×

अनुष्‍का ने एनिवर्सिरी पर इस तरह विराट को किया Wish, लिखा- जल्‍द ही हमें होंगे तीन

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 11 Dec, 2020 02:52 pm

एक्‍टर अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) की शादी की आज तीसरी सालगिरह है. इस मौके पर अनुष्‍का ने सोशल मीडिया के जरिए पति विराट कोहली को शादी की शुभकामनाएं दीं. अनुष्‍का ने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर अपनी और विराट की एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा,  "3 साल पूरे, बहुत जल्‍द हम होंगे 3, मिस यू." आपको बता दें कि अनुष्‍का प्रेग्‍नेंट हैं और अगले साल जनवरी में वह अपने बच्‍चे को जन्‍म देंगी.

वहीं, विराट ने आज सुबह अनुष्‍का के साथ अपनी शादी की एक पुरानी फोटो शेयर की. विराट ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ब्‍लैक एंड वाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा, "3 साल और जीवन यात्रा पर एक साथ."

आपको बता दें कि इस सेलिब्रिटी जोड़ी ने दिसंबर 2017 में इटली जाकर सीक्रेट वेडिंग की थी और अब जल्‍द ही दोनों के घर नन्‍हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं. 

वोग मैगजीन से बात करते हुए अनुष्‍का ने कहा था कि शादी की शुरुआती महीनों में वे एक-दूसरे को बहुत कम ही देख पाते थे. उन्‍होंने कहा था, "जब मैं विराट से मिलने जाती थी या वो मुझसे मिलने आते थे तो लोगों को लगता था कि हम हॉलिडे पर हैं, लेकिन सच में ऐसा नहीं था. हम दोनों में से एक काम ही कर रहा होता था."

अनुष्‍का ने यह भी बताया था कि कभी-कभी एक-दूसरे के साथ उनके ट्रिप का मतलब एक साथ एक टाइम का खाना भर होता था.

अनुष्‍का के मुताबिक, "यहां तक कि हमारी शादी के पहले छह महीनों में हमने एक साथ सिर्फ 21 दिन बिताए. हां, सच में मैंने हिसाब लगाया था. तो जब मैं उनके साथ विदेश जाती थी तो उसका मतलब होता था कि एक साथ एक वक्‍त का खाना खा लेना. यह हम दोनों के लिए अनमोल पल होते थे."

अनुष्‍का ने एक दूसरे इंटरव्‍यू में यह भी स्‍वीकारा था कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री के हिसाब से 29 साल की उम्र में शादी थोड़ी जल्‍दी मानी जाती है, लेकिन उन्‍होंने ऐसा इसलिए किया क्‍योंकि वो प्‍यार में थीं. उनके मुताबिक, "मेरी शादी 29 साल में हुई और एक एक्‍ट्रेस के लिए ये कम उम्र थी. लेकिन मैंने शादी की क्‍योंकि मैं प्‍यार में थी और मैं अब भी प्‍यार में हूं. शादी रिश्‍ते में आगे बढ़ने की प्रक्रिया है."

गौरतलब है कि अनुष्‍का शर्मा को आखिरी बार फिल्‍म 'जीरो' में शाहरुख खान के अपॉजिट देखा गया था. लेकिन अपनी प्रोडक्‍शन कंपनी के जरिए वह शो बिज में काफी सक्रिय हैं. इस साल उनके प्रोडक्‍शन हाउस की वेब सीरीज 'पाताल लोक' एमजॉन वीडियो पर रिलीज हुई थी, जबकि नेटफ्ल्क्सि पर 'बुलबुल' फिल्‍म आई थी.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1056 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109