×

कोरोना पॉजिटिव अक्षय कुमार अस्‍पताल में भर्ती, भूमि और विक्‍की कौशल को भी हुआ कोरोना

TLB Desk

मुंबई 05 Apr, 2021 02:33 pm

बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार के बाद विक्‍की कौशल और भूमि पेडनेकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. वहीं, अक्षय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्‍होंने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत की जानकारी दी है. 

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा, "आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. वे वाकई असर कर रही हैं. मैं ठीक हो रहा हूं, लेकिन एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही घर वापस लौटूंगा."

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग कर रहे थे. इस बीच फिल्म के सेट से 45 क्रू सदस्यों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण शूटिंग रोक दी गई है.

वहीं, सोमवार को विक्‍की कौशल ने भी सोशल मीडिया के जरिए कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी. इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिए उन्‍होंने लिखा, "हर प्रकार की सावधानी बरतने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. आगे भी सावधानियां बरतूंगा. अभी के लिए मैंने खुद को घर पर क्वारनटीन कर लिया है. डॉक्टर ने जो दवाइयां दी हैं उन्‍हें ले रहा हूं. जो भी व्यक्ति मेरे संपर्क में आया है, वह अपनी जांच करा ले. सुरक्षित रहें और घर पर रहें."

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है. सोशल मीडिया पोस्ट में भूमि ने लिखा, "आज मुझ पर कोविड-19 के हल्के लक्षण पाए गए हैं. मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर चुकी हूं. डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स के साथ टच में हूं और सभी सावधानियां बरत रही हूं. जो भी व्यक्ति मेरे संपर्क में आया है, वह अपनी जांच करा ले. मैं स्टीम और विटामिन-सी ले रही हूं. खाने-पीने का खयाल भी रख रही हूं."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1115 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109