×

Laxmmi Bomb Teaser: अक्षय कुमार की फिल्‍म का टीजर जारी, नवंबर में आएगी फिल्‍म

Alka Kumari

दिल्ली 17 Sep, 2020 11:21 am

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म लक्ष्मी बम (Laxmmi Bomb) का टीजर जारी कर दिय गया है. इस टीजर में अक्षय के लुक को भी फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है . अक्षय कुमार ने लक्ष्मी बम का टीजर अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. खास बात तो यह है की इंस्टाग्राम पर ही इस टीजर को अब तक 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस टीजर को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने बताया कि फिल्म दिवाली के मौके पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. अक्षय इस फिल्म में एकदम अलग अंदाज में दिख रहे है. उनके इस लुक पर फैंस ने उनकी तारीफें भी की है. 

अक्षय ने अपने आने वाले फिल्म के टीजर की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा, "इस दिवाली आपके घरों में 'लक्ष्मी' के साथ एक धमाकेदार 'बम' भी आएगी. आ रही है लक्ष्मी बॉम्ब 9 नवंबर को, सिर्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर. तो पागलपन से भरी एक सवारी के लिए तैयार हो जाओ."

बता दें कि फिल्म Laxmmi Bomb में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani), तुषार कपूर, शरद केलकर, अश्विनी कल्सेकर जैसे सेलेब्स नजर आएंगे. 'कबीर सिंह' फेम कियारा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म के टीजर को शेयर हुए लिखा, "इस साल आप सभी के घर में लक्ष्मी ही लक्ष्मी होगी. आ रहे हैं दिवाली में सबसे बड़ा बॉम लेकर."

इस फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस है और ये तमिल फिल्म 'मुनि 2: कंचना का' हिंदी रीमेक है. बता दें कि 'मुनि-2 कंचना' को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था. अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की इस फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया है. इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार 'सूर्यवंशी' में भी जल्द ही नजर आएंगे.

अक्षय ने पिछले साल नवरात्रि के दौरान फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा था, नवरात्रि अपने अंदर की देवी को नमन करने और अपनी असीम शक्तियों का उत्सव मनाने के बारे में है. इस शुभ अवसर पर मैं लक्ष्मी के रूप में अपना लुक आपके साथ शेयर कर रहा हूं. एक ऐसी भूमिका जिसे लेकर मुझे उत्साह और घबराहट दोनों है."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1091 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109