×

कंगना रनौत का खुलासा, "हीरो के साथ सोने के बाद 2 मिनट का रोल देती है बॉलीवुड इंडस्‍ट्री"

Entertainment Desk

नई द‍िल्‍ली 17 Sep, 2020 11:59 am

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, उन्‍होंने बॉलीवुड के ड्रग्‍स कनेक्‍शन पर संसद में दिए गए जय बच्‍चन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी से राज्‍य सभा की सांसद और एक्‍ट्रेस जया बच्‍चन ने मंगलवार को उन लोगों पर निशाना साधा जो बॉलीवुड को ''गटर" कहते हैं. किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा था, "जिन लोगों ने इंडस्‍ट्री के जरिए नाम कमाया है, उन्होंने इसे एक नाली (गटर) कहा है. मैं पूरी तरह से असहमत हूं. मैं इनसे खुद को अलग करती हूं. मुझे उम्मीद है सरकार ऐसा करने वालों को रोकेगी."

अब जया बच्चन के संसद में दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने एक ट्वीट में लिखा, "कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी, जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर और एक रोमांटिक सीन मिलता था, वो भी हीरो के साथ सोने के बाद. मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिज्म सिखाया, थाली देश भक्ति नारी प्रधान फिल्मों से सजाई. यह मेरी अपनी थाली है जया जी, आपकी नहीं."

कंगना ने इससे पहले आरोप लगाया था कि बॉलीवुड के 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं. उन्होंने बॉलीवुड के दिग्‍गज कलाकारों रनवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और निर्देशक अयान मुखर्जी से उनका ब्‍लड टेस्‍ट कराने तक की चुनौती दे डाली थी.

कुछ दिन पहले कंगना ने ट्विटर पर दावा किया था कि उन्हें भी नशीला ड्रिंक दिया गया है. उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "मैं जब फिल्म इंडस्ट्री में नई थी और जो मेरे गुरु बने थे, ने मेरे ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया था. ऐसा वह मुझे पुलिस के पास जाने से रोकने के लिए करते थे, जब मैं सफल हुई और मुझे सबसे प्रसिद्ध फिल्म पार्टियों में जाने का मौका मिला, मेरा ड्रग्स, डेब्यूचरी और माफिया की चौंकाने वाली भयावह दुनिया से सामना हुआ.

आपको बता दें कि कंगना इससे पहले भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा चुकी हैं. दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1148 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109