×

Allahabad University Result 2020: जारी हुआ प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, ये हैं टॉपर्स

Career16PlusDesk

प्रयागराज 26 Oct, 2020 12:02 pm

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (Allahabad University) ने अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर चेक किया जा सकता है. उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए लॉग इन करना होगा. संतकबीर नगर निवासी सोमनाथ गुप्ता ने बीए में टॉप किया है. वहीं, मिर्जापुर के शिवम मिश्रा और कुशीनगर के रविराज पंकज क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. सर्वेश कुमार को बीकॉम में पहला स्थान मिला है. यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए परीक्षा पिछले महीने आयोजित की गई थी. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने बीए, बीकॉम और बीएससी के लिए रिजल्ट जारी किया है. बीए एलएलबी और पीजीएटी का रिजल्ट 28 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.

ये हैं टॉपर्स लिस्ट

बीए रिजल्ट

पहली रैंक: सोमनाथ गुप्ता
2nd रैंक: शिवम मिश्रा
3rd रैंक: रविराज पंकज
4th रैंक: अंशुल वर्मा
5th रैंक: चंदन कुमार मेहता

बीकॉम रिजल्ट

1st रैंक: सर्वेश कुमार
2nd रैंक: प्रफुल्ल मल्होत्रा
3rd रैंक: मुदित बख्शी

बीएफए रिजल्ट

1st रैंक: दिव्यांश कुमार नंदा
2nd रैंक: राजकुमार कुश्वाहा
3rd रैंक: केएम अनुराधा

बीपीए रिजल्ट

1st रैंक: प्रज्ञा कुमारी
2nd रैंक: अर्जुन तिवारी
3rd रैंक: आन्या चौधरी

यह भी पढ़ें: DU Admissions 2020: तीसरी कट-ऑफ के आधार पर शुरू हुए एडमिशन, ऐसे करें अप्लाई

बीएससी बायो

1st रैंक: सौम्या त्रिपाठी
2nd रैंक: अभय कुमार मौर्या
3rd रैंक: अर्पित सिंह

बीएससी मैथ

1st रैंक: अविनाश मधेशिया
2nd रैंक: यश तिवारी
3rd रैंक: रवि कुमार

बीएससी होम साइंस

1st रैंक: अंकिता गुप्ता
2nd रैंक: प्रियंका यादव
3rd रैंक: दीप्ति यादव

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1088 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109