×

अंकिता लोखंडे ने बीमार पिता के लिए लिखा इमोशल नोट- "जल्‍दी घर आ जाओ पापा"

Alka Kumari

दिल्ली 29 Sep, 2020 06:23 pm

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने को लेकर इन दिनों चर्चा में आई उनकी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने डॉटर्स डे (Daughters Day0) पर अपने पिता के लिए एक इमोशनल लेटर लिखा है. अंकिता के पिता कई दिनों से बीमार है और फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट है. 

हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपने माता-पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की हैं, जिसमे उन्होंने अपने बीमार पिता के लिए ये नोट लिखा है. अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर लिखे इस नोट ने उनके फैंस को भी इमोशनल कर दिया है. फैंस कमेंट सेक्शन में अंकिता के पिता की जल्द सलामती की दुआ मांग रहे है.

अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं. साथ ही तस्वीर में उनके पिता हॉस्पिटल बेड पर नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्‍होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है. 

अंकिता लिखती हैं, "मैं नहीं जानती कि क्या और कैसे व्यक्त करूं कि मेरे लिए मां और पा का क्या मतलब है. मैं आज जो भी हूं वो आपकी वजह से हूं. इस सब के लिए थैंक यू. आपकी बेटी होने पर मुझे गर्व है. मैं और भाई अर्पण बहुत लकी है कि आप हमारे माता -पिता हैं. अच्छी तरह से जल्द ही ठीक हो जाओ और जल्दी घर आ जाओ पापा. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. मुझे और दुनिया की सभी बेटियों को हैप्पी डॉटर्स डे. माता-पिता अनमोल हैं." अंकिता की इस पोस्ट पर फैन्स भी उनके पिता की जल्दी रिकवरी की दुआ मांग रहे हैं.

इस पोस्ट के साथ ही अंकिता ने खुद को और दुनिया की सभी बेटियों को हैपी डॉटर्स डे की बधाई भी दी है. बता दें कि इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर भी अंकिता सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव हैं. सुशांत के परिवार के साथ हर मौके पर अंकिता साथ खड़ी नजर आई हैं.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1160 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109