×

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा बने मम्‍मी-पापा, घर आई नन्‍ही परी

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 11 Jan, 2021 06:31 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma) मम्‍मी-पापा बन गए हैं. दोनों के घर नन्‍हे मेहमान की किलकारियां गूंज उठी हैं. अनुष्‍का ने सोमवार को बेबी गर्ल को जन्‍म दिया. इस गुड न्‍यूज को देते हुए विराट ने ट्विटर के जरिए आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "हम आप सब से यह साझा करते हुए अत्‍यंत उत्‍साहित हैं कि आज दोपहर हमारे घर बेबी गर्ल ने जन्‍म लिया है. आप सब के प्‍यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्‍यवाद. अनुष्‍का और बेबी दोनों स्‍वस्‍थ हैं और हम अपनी जिंदगी के इस नए चैप्‍टर की शुरुआत के लिए बेहद खुश हैं. हमें उम्‍मीद है कि इस बार आप हमारी निजता का खयाल रखेंगे. लव विराट."

आपको बता दें कि अनुष्‍का और विराट ने अगस्‍त 2020 में प्रेग्‍नेंसी की बात सार्वजनिक की थी. पिछले दिनों दोनों को कई बार क्‍लीनिक आते-जाते देखा गया. अनुष्‍का ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में कहा था कि वे बच्‍चे को नॉर्मल तरीके से पालना चाहते हैं. उनके मुताबिक, "बच्‍चे को साथ मिलकर पाला जाता है और हम उसे बिगड़ैल नहीं बनाना चाहते." आपको बता दें कि दोनों ने अपने नवजात बच्‍चे के लिए एनिमल थीम की नर्सरी पहले से ही तैयारी कर ली थी.

वहीं, अनुष्‍का शर्मा का प्‍लान है कि वो डिलीवरी के बाद सेट्स पर वापस लौट आएंगी. उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में कहा था, "बच्‍चे की डिलीवरी के बाद मैं शूट्स पर वापस आ जाऊंगी और हम ऐसा सिस्‍टम बनाएंगे जिससे कि मैं अपने बच्‍चे, घर और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बना सकूं. मेरी इच्‍छा है कि जब तक मैं रहूं तब तक एक्टिंग कर सकूं क्‍योंकि इससे मुझे खुशी मिलती है."

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1026 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109