×

Bigg Boss 14: राखी सावंत के भाई बोले- बहन से बहुत प्‍यार करते हैं राकेश जीजू, जल्‍द आएंगे भारत

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 11 Jan, 2021 10:49 am

राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के चलते सुर्खियों में हैं. घर में रहकर वे दर्शकों की चहेती बनी हुईं हैं. हालांकि उन्‍हें 'बिग बॉस' के घर में पति रितेश का इंतजार है ताकि वो दुनिया को बता सकें कि उनकी शादी की बातें झूठी नहीं, बल्‍कि पूरी तरह सच हैं. ऐसे में अब उनके भाई राकेश सावंत (Rakesh Sawant) ने उनकी शादी पर बात की और दावा किया कि बिजनेस के सिलसिले में रितेश विदेश में हैं और फ्लाइट भी काम नहीं कर रही हैं.

राकेश ने यह भी बताया कि रितेश अपनी पत्‍नी राखी से बहुत प्‍यार करते हैं और आखिरकार राखी को अपना सच्‍चा हमसफर मिल ही गया, जिसके साथ वो बहुत खुश हैं.

राखी के पति को 'जीजू' बुलाते हुए राकेश सावंत ने ETimes को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा, "रितेश जीजू उनसे बहुत प्‍यार करते हैं और वो भी उनसे उतना ही प्‍यार करती हैं. हम सब उनके लिए बहुत खुश हैं क्‍योंकि उन्‍हें आखिरकार सच्‍चा हमसफर मिल गय और वो बहुत खुश हैं. हम उनके निजी मामलों में ज्‍यादा दखल नहीं देते हैं और चाहते हैं कि वो बस खुश रहें. अभिषेक अवस्‍थी जैसे लोगों ने अपना करियर बनाने और इंडस्‍ट्री में एंट्री लेने के लिए उनका इस्‍तेमाल किया. उन सब ने अपना करियर बनाने के लिए राखी के नाम और शोहरत का इस्‍तेमाल किया. तब राखी बहुत भोली थीं और हम उन्‍हें बताते थे कि वो लोग अच्‍छे नहीं हैं, उनका इस्‍तेमाल कर रहे हैं लेकिन वो प्‍यार में थीं और उन्‍होंने हमारी बातें नहीं सुनीं. मुझे उम्‍मीद है कि इस महीने रितेश जीजू भारत आएंगे और बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे. मैं चाहता हूं कि दर्शक देखें कि दोनों कितने प्‍यारे कपल हैं."

राकेश ने दावा किया कि राखी कि शादी झूठी नहीं है और वो खुद भी उस शादी का हिस्‍सा थे. उन्‍होंने कहा, "लॉकडाउन की वजह से राखी बुरी तरह प्रभावित हुईं हैं और हम सब पूरी कोशिश कर रहे हैं कि रितेश जीजू कम से कम एक बार भारत आ जाएं. यहां तक कि वो खुद भी कोशिश कर रहे हैं और वो लोगों को बताना चाहते हैं कि उनकी शादी झूठी नहीं है."

आपको बता दें कि राखी सावंत ने 2019 में इंस्‍टाग्राम पर दुल्‍हन बनीं अपनी तस्‍वीरें अपलोड कर फैंस को चौंका दिया था. हालांकि वो किसी भी फ्रेम में अपने पति के साथ दिखाई नहीं दीं. ऐसे में लोगों को राखी की शादी की बात पब्‍ल‍िसिटी स्‍टंट लग रही थी.

वहीं, खबरों के मुताबिक रितेश ने शो के निर्माताओं से गुजारिश की है कि उन्‍हें इस महीने बिग बॉस के घर में एंट्री दे दी जाए. हालांकि अभी तक रितेश के भारत आने की कोई खबर नहीं है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1097 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109