×

बिहार के वोटरों के नाम सोनिया गांधी का संदेश, 'बंदी सरकार' के खिलाफ अब बदलाव की बयार

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 27 Oct, 2020 12:38 pm

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में पहले चरण के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे और उससे पहले कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने एक वीडियो संदेश जारी कर बिहार की जनता से उस सरकार के विरोध में वोटिंग करने के लिए कहा है जिसकी "कथनी, करनी और नियत पर सवालिया निशान है." कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने टिृवटर पर सोनिया गांधी का संदेश शेयर करते हुए कहा कि महागठबंधन को वापस लाकर ही बिहार में बदलाव लाया जा सकता है.

सोनिया गांधी के संदेश को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, 'बदलाव की बयार है.' कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का बिहार की जनता के नाम संदेश आपसे साझा कर रहा हूं. नए बिहार के लिए एकजुट होकर महागठबंधन को जीताने का समय है."

अपने वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा, "मेरे प्‍यारे बिहार के भाइयों और बहनों. आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्‍ते से अलग हट गई है. न उनकी करनी अच्‍छी है न कथनी. मजदूर आज मजबूर हैं, किसान आज परेशान हैं. नौजवान आज निराश है. अर्थव्‍यवस्‍था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है. धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है. दलितों और महादलितों को बेहाली की कगार पर लाकर छोड़ दिया गया है. समाज के पिछड़े वर्ग भी इसी बदहाली के शिकार हैं. बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस महागठबंधन के साथ है. यही है आज बिहार की पुकार." 

नोटबंदी और खराब अर्थव्‍यवस्‍था पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "दिल्‍ली और बिहार की सरकारें बंदी सरकारें हैं. नोटबंदी, तालाबंदी, व्‍यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी इसीलिए बंदी सरकार के खिलाफ- अगली नस्‍ल और अगली फसल के लिए एक नए बिहार के निर्माण के लिए बिहार की जनता तैयार है. अब बदलाव की बयार है. क्‍योंकि बदलाव जोश है, ऊर्जा है, नई सोच है और शक्ति है. अब नई इबारत लिखने का समय आ गया है. बिहार के हाथों में गुण है, हुनर है, ताकत है, निर्माण की शक्ति है, लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, भुखमरी ने उनकी आंखों में आंसू और पैरों में छाले दिए हैं. जो शब्‍द कहे नहीं जा सकते, उसे आंसुओं से कहना पड़ता है. भय, डर, खौफ, अपराध के आधार पर नीति और सरकारें खड़ी नहीं की जा सकतीं."

बिहार में महागठबंधन उम्‍मीदवारों के लिए सोनिया गांधी ने वोट मांगते हुए कहा, "बिहार भारत का आईना है, एक आशा है. भारत का विश्‍वास है, जोश है- जुनून है. बिहार के किसान, युवा, मजदूर, भाई और बहनें सिर्फ बिहार में नहीं बल्‍कि पूरे भारत और दुनिया के कोने-कोने में हैं. आज वही बिहार अपने गांव, कस्‍बे, शहरों, खेतों और खलिहानों में अपनी शान और भविष्‍य के लिए नए बदलाव को तैयार है. इसीलिए तो मैंने कहा कि बदलाव की बयार है. वोट की स्‍याही वाली उंगली अब सवाल लेकर खड़ी है. सवाल बेरोजगारी का है. सवाल खेती बचाने का है. सवाल रोटी और रोजगार का है. सवाल शिक्षा और सेहत का है. सवाल उद्योग-धंधे का है. बेलगाम अपराध पर रोक लगाने का है. सवाल तानाशाही शासन पर है. इसलिए आज वक्‍त है अंधेरे से उजाले की ओर, झूठ से सच की ओर, वर्तमान से भविष्‍य की ओर बढ़ने का. ज्ञान की धरती कहे जाने वाले बिहार की जनता से मेरी अपील है कि वो महागठबंधन के उम्‍मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का निर्माण करे."

गौरतलब है कि बिहार में बुधवार को पहले चरण के तहत 71 सीटों पर 16 जिलों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में कुल 10,066 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में हैं. राज्‍य में कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD), सीपीआई (CPI) और सीपीएम (CPM) महागठबंधन का हिस्‍सा हैं. वहीं, आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार हैं.  

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1100 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109