×

गिरफ्तारी के बाद रिया के सपोर्ट में आया बॉलीवुड, ट्रेंड करने लगा #justiceforrhea

Alka Kumari

दिल्ली 09 Sep, 2020 12:45 pm

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने  मंगलवार शाम रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया. NCB की मांग पर रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है. यानी अब 22 सितंबर तक रिया चक्रवर्ती को जेल में रहना होगा. लेकिन रिया की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया में दो गुट बन गए हैं. एक गुट जो इस गिरफ्तारी पक्ष में है तो वहीं दूसरा जो रिया के लिए इंसाफ मांग रहा है. अब सोशल मीडिया की इसी लड़ाई में कई बॉलीवुड एक्टर भी शामिल हो गए हैं.

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी मंगलवार को सुर्खियों में तो रही ही, इसके अलावा उन्होंने जो टी शर्ट पहन रखी थी, उसने भी सभी का ध्यान खींचा. एक्ट्रेस की टी शर्ट पर लिखा था, "गुलाब लाल होते हैं, वॉयलेट नीले होते हैं, हम सभी मिलकर पितृसत्ता के इस किले को ध्वस्त करें." अब रिया की टी शर्ट पर लिखा ये संदेश उनके समर्थन का जरिया बन गया. बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने इसी कोट के जरिए रिया को सपोर्ट किया और उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है.       

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इसी मैसेज को शेयर करते हुए रिया का समर्थन किया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने रिया की शर्ट पर लिखे शब्दों को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ''जस्टिस फॉर रिया.

View this post on Instagram

#JusticeForRhea ☀️

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on

कई एक्टर ने भी रिया के टीशर्ट पर लिखे कोट को शेयर कर रिया के लिए इंसाफ की मांग की है. इन एक्टर्स में एक्टर अभय देओल, फरहान अख्तर, निर्देशक अनुराग कश्यप और कई सेलीब्रिटी शामिल हैं.
View this post on Instagram

#justiceforrhea

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया के सपोर्ट में आए लोगों पर निशाना साधा है. श्वेता ने रिया के लिए इस्तेमाल की गई कोट की लाइनों में बदलाव कर इसे शेयर किया है. ये कोट शेयर कर श्वेता ने अपने भाई सुशांत के लिए न्याय मांगा है. इस कोट के साथ श्वेता ने सुशांत की एक फोटो भी शेयर की है. कोट में लिखा है- Roses are red, violets are blue, lets fight for right, me and you.
View this post on Instagram

#JusticeForSushantSinghRajput

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

बता दें कि रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की बहन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "भगवान हमारे साथ हैं." इस पोस्ट में सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी कॉमेंट किया- "....दी." यानी अंकिता ने श्वेता की बात का समर्थन किया.  श्वेता सिंह पहले भी इस प्रकरण को लेकर अपनी बातों को सोशल मीडिया पर रख चुकी हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर भारी समर्थन भी मिला था.
View this post on Instagram

🙏🔱🙏 #GodIsWithUs

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1059 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109