×

CBSE Exams 2021: सीबीएसई बोर्ड के प्रैक्‍टिकल शुरू, जानिए गाइडलाइंस

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 02 Mar, 2021 12:00 pm

CBSE Board Exams 2021: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्‍टूडेंट के प्रैक्टिकल 1 मार्च से शुरू हो चुके हैं. सीबीएसई (CBSE) बोर्ड ने स्कूलों को प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, असाइनमेंट और इंटर्नल असेसमेंट 11 जून तक कराने के निर्देश दिए हैं. सीबीएसई बोर्ड के दिशा-निर्देश मुताबिक यह प्रैक्टिकल कोरोना सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए कराए जा रहे हैं. सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक अगर प्रैक्टिकल परीक्षा सीबीएसई की ओर से नियुक्त शिक्षक के अलावा किसी अन्य शिक्षक ने ली तो प्रैक्टिकल रद्द कर दिया जाएगा. ऐसा होने पर स्‍टूडेंट को थ्योरी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रैक्टिकल के अंक दिए जाएंगे.

सीबीएसई ने अपने दिशा-निर्देश में कहा कि प्रैक्टिकल से पहले और प्रैक्टिकल के बाद लैब को सैनेटाइज किया जाएगा. हर एक प्रैक्टिकल के बाद ऐसा करना अनिवार्य है. प्रैक्टिकल के दौरान प्रयोगशाला में छात्रों को हैंड सैनिटाइजर मुहैया कराया जाएगा. छात्र बिना मास्क के प्रयोगशाला में प्रवेश नहीं कर सकते.

सीबीएसई ने कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 25-25 छात्रों के बैच बनाए जाएंगे. इन बैच को भी दो सब-ग्रुप्स में बांटा जाए. ऐसा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए किया जा रहा है.

बोर्ड कक्षाओं के प्रैक्टिकल में कोविड-सेफ्टी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर किए जाएंगे. इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को पत्र भी लिखा है.

10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी है. सीबीएसई की इन बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत 4 मई से होनी है. सीबीएसई ने जो डेटशीट जारी की है उसके मुताबिक 6 मई को 10वीं कक्षा के स्‍टूडेंट के लिए इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की जाएगी. 10 मई को हिंदी, 11 मई को उर्दू, 15 को विज्ञान, 20 को होम साइंस, 21 मई को गणित और 27 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी.

आपको बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेंगी. वहीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1112 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109