×

महात्मा गांधी की जयंती पर CMS लखनऊ ने आयोजित किया स्पेशल प्रोग्राम

Career16PlusDesk

लखनऊ 02 Oct, 2020 08:14 pm

आज महात्मा गांधी की जयंती के मौका पर हर साल की तरह देश के कोने कोन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. लेकिन लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया. कोरोना महामारी के बीच सिटी मोंटेसरी स्कूल लखनऊ ने ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बापू के विचारों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री,  स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की. संस्था के संस्थापक प्रबंधक श्री जगदीश गांधी ने माननीय मुख्य अतिथि श्री स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत किया एवं बापू को याद करते हुए उनकी दिखाई राह पर चलने का संदेश दिया.

संस्था की अध्यक्षा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, सुश्री गीता गांधी ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया. स्कूल के सभी 3000 शिक्षक शिक्षिकाएं व अन्य कर्मचारी इस कार्यक्रम में ऑनलाइन सम्मिलित हुए.

VIDEO: Mahatma Gandhi की जयंती पर CMS Lucknow ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम...

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1005 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109