×

NCB ने भारती सिंह को किया गिरफ्तार, कबूली ड्रग्‍स लेने की बात

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 21 Nov, 2020 08:02 pm

नार्कोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍योरो (NCB) ने ड्रग्‍स की जांच मामले में शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

जांच एजेंसी के मुताबिक जब भारती सिंह के घर पर रेड डाली गई तब वहां से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया. एनसीबी के अधिकारियों के मुताबिक, "भारती और उनके पति हर्ष लिंबचिया दोनों ने गांजे के सेवन की बात स्‍वीकारी है. भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जांच चल रही है."

आपको बता दें कि एनसीबी ने शनिवार को भारती और उनके पति से पूछताछ की. एनसीबी ने उनके मुंबई स्थित घर पर रेड डाली.

अधिकारियों के मुताबिक एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री के ड्रग्‍स कनेक्‍शन की जांच के सिलसिले में यह रेड डाली गई.

भारती सिंह कई सारे कॉमेडी शो और टीवी रिएलिटी शो का हिस्‍सा रह चुकी हैं. वह कई शोज़ होस्‍ट भी कर चुकी हैं.

इससे पहले एनसीबी ने बॉलीवुड के कई बड़े स्‍टार्स के घर रेड डाली थी. इस महीने की शुरुआत में एनसीबी ने एक्‍टर अर्जुन रामपाल और फिल्‍म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियावला के घर की भी छानबीन की थी.

गौरतलब है कि दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्‍स एंगल सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एनसीबी से जांच की सिफरिश की थी. इसके बाद एनसीबी ने सुशांत की लिव इन पार्टनर रिया चक्रवती और भाई शोविक समेत दर्जनों लोगों के गिरफ्तार किया था. हालांकि जेल में एक महीन काटने के बाद रिया बेल पर बाहर आ चुकी हैं. 

इसके अलवा तथाकथित ड्रग्‍स चैट सामने आने के बाद बॉलीवुड की दिग्‍गज एक्‍टर दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजकर पूछताछ की थी.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1178 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109