×

5 महीने बाद दूसरी बार 23 हजार से कम आए मामले, इन 5 राज्यों में ठीक हुए कोरोना के 55% मरीज

TLB Desk

नई दिल्ली 18 Dec, 2020 01:51 pm

Coronavirus India Update: भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. अमेरिका के बाद भारत में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही मचा कर रखी है. अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के केस हैं. लेकिन अब भारत में संक्रमण फैलने की रफ्तार पहले से कम हो गई है. देश में लगातार पांचवे दिन 30 हजार से कम कोरोना केस आए हैं और पांच महीने बाद दूसरी बार 23 हजार से कम मामले बढ़े हैं. देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 करोड़ के पास पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में 22,890 नए कोरोना के मामले आए हैं. वहीं, 338 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. बीते दिन 31,087 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. चार दिन पहले 14 दिसबंर को 22,065 कोरोना केस दर्ज किए गए थे, इससे पहले 7 जुलाई को 22,753 मामले आए थे.

वहीं, दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,363 नए मामले सामने आए. दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,13,357 हो गए हैं. यहां मामलों की दर 1.51 प्रतिशत है. संक्रमण से 35 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10,182 हो गई. वहीं एक्टिव केस की संख्या घटकर 12,198 हो गई जो कल 13,261 थी. बता दें कि यह लगातार तीसरा दिन है जब मामले 2 प्रतिशत से कम रहे. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 5 राज्यों में बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों ने महामारी से जंग जीती है. यह आंकड़े देशभर में ठीक होने वाले मरीजों का 55 फीसदी है. ये राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल हैं.

यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने विधानसभा में फाड़ीं कृषि कानूनों की कॉपी, बोले- BJP ने किया फंडिंग का जुगाड़

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, कोरोना वायरस के लिए कल यानी 17 दिसंबर तक कुल 15,89,18,646 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,13,406 सैंपल की टेस्टिंग गुरुवार को की गई. 
देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं.

VIDEO: Coronavirus Update: 5 महीने बाद दूसरी बार 23 हजार से कम आए मामले, 24 घंटे में 31 हजार ठीक हुए

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1029 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109