×

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने रचाया धनश्री संग ब्‍याह, देखें Photos

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 23 Dec, 2020 12:05 pm

क्रिकेट युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) मंगलवार को कोरियाग्राफर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी हिन्‍दू रीति-रिवाज से गुड़गांव के कर्मा लेक रिजॉर्ट में संपन्न हुई.  

शादी के तुरंत बाद दोनों की तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल होने लगीं. इस खूबसूरत ड्रीम वेडिंग में धनश्री मरून रंग के लहंगे में नजर आईं, वहीं युजवेंद्र ने सफेद रंग की शेरवानी और मरून पगड़ी पहनी हुई थी.

इससे पहले धनश्री ने हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स को बताया था कि युजवेंद्र ने उन्‍हें प्रपोज किया था और उन्‍होंने खुशी-खुशी हां कर दी थी. दोनों की मुलाकात कैसे हुई, इस पर बात करते हुए धनश्री ने कहा था, "इसकी शुरुआत अप्रैल के महीने में स्‍टूडेंट‍-टीचर के रिश्‍ते के साथ हुई. उन्‍होंने यूट्यूब पर मेरे डांस वीडियो देखे थे और वह मेरा काम जानते थे. लॉकडाउन के दौरान युजी ने डांस समेत कुछ नई चीजें सीखने का फैसला किया. तो उन्‍होंने मुझसे संपर्क किया और हमने क्‍लास शुरू कर दीं. धीरे-धीरे हम दोस्‍त बन गए और एक-दूसरे से जुड़ाव महसूस करने लगे."

वहीं, युवजेंद्र ने अगस्‍त में अपनी रोका सेरेमनी की तस्‍वीरें शेयर की थीं.

जब धनश्री से पूछा गया कि युजवेंद्र ने उनका दिल कैसे जीता तो उन्‍होंने कहा, "युजी विनम्र, जमीन से जुड़े हुए, फ्रेंडली और पूरी तरह से परिवार वाले शख्‍स हैं. मैं उनकी विनम्रता की कायल हो गई. जिन संस्‍कारों के साथ मैं पली-बड़ी हूं मुझे अपने हमसफर में भी वैसे ही संस्‍कारों की तलाश थी. हम दोनों ही महत्‍वकांक्षी हैं और एक-दूसरे के प्रोफेशन के प्रति सहयोगी हैं. हम दोनों जिन्‍दादिल हैं, तो ऐसा कोई पल नहीं होता जो बोझिल हो."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1136 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109