×

दीपिका पादुकोण ने दोस्‍तों के साथ मनाया बर्थडे, रणवीर बोले- बीवी नं. 1, रणबीर और आलिया भी हुए शामिल

Babita Pant

मुंबई 06 Jan, 2021 10:43 am

एक्‍टर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने मंगलवार को पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और करीबी दोस्‍तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. दीपिका के इस बर्थडे बैश की तस्‍वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और करण जौहर समेत कई बॉलीवुड हस्तियां नजर आ रही हैं.

दीपिका और रणवीर की ये स्‍टार जोड़ी ब्‍लैक आउटफिट्स में नजर आई. दीपका ने लेदर पैंट्स और ब्‍लैक स्‍वेटर पहनी थी, जबकि रणवीर ब्‍लू जींस, वाइट शर्ट और ब्‍लैक स्‍वेटर व कैप में नजर आए. दोनों ने इंजतार कर रहे प्रेस फोटोग्राफरों के सामने केक काटा.

आलिया और रणबीर एक साथ वेन्‍यू पर पहुंचे. उनके साथ आलिया की बहन शाहीन भी थीं. आलिया ने ब्‍लैक जींस और क्रॉप टॉप पहना था, वहीं रणबीर सिंपल ब्‍लू जींस और वाइट शर्ट पहने नजर आए.

वहीं, करण जौहर अपनी फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की एक्‍टर अनन्‍या पांडे के साथ बर्थडे बैश में पहुंचे. अनन्‍या ने वाइट कलर का ऑफ शोल्‍डर जंपसूट पहना था. पार्टी में अनन्‍या के साथ ईशान खट्टर भी नजर आए जो उनके साथ फिल्‍म 'खाली-पीली' में काम कर रहे हैं.

दीपिका के इस बर्थडे बैश में फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी भी पहुंचे थे. दीपिका के साथ शकुन बत्रा की फिल्‍म में काम कर रहे सिद्धांत चतुर्वेदी भी पार्टी में नजर आए.

आपको बता दें कि दीपिका अब 35 साल की हो गईं हैं. इस मौके पर रणवीर ने इंस्‍टाग्राम पर दीपिका के बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरी जान, मेरी जिंदगी, मेरी गुड़िया हैप्‍पी बर्थडे." 

रणवीर ने बर्थडे बैश की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बीवी नंबर वन दीपिका पादुकोण."

हमारी ओर से भी दीपिका पादुकोण को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1184 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109