×

कंगना और दिलजीत के बीच जुबानी जंग जारी, एक्‍टर बोले- तूने जो किया उसे नहीं भूलेंगे पंजाबी

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 05 Jan, 2021 01:12 pm

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने एक बार फिर पलटवार किया है. दिलजीत का कहना है कि चूंकि कंगना उनके पीछे पड़ी रहती हैं इसलिए उन्‍हें कंगना को अपना पीआर पर्सन रख लेना चाहिए. आपको बता दें कि सोमवार को कंगना ने दिलजीत पर किसानों के प्रदर्शन को भड़काकर छुट्टियों पर जाने का आरोप लगाया था.

कंगना के आरोपों पर पलटवार करते हुए दिलजीत ने एक बुजुर्ग महिला का वीडियो शेयर किया. दिलजीत ने पंजाबी में ट्वीट करते हुए कहा कि उनकी वफादारी पंजाब राज्‍य के साथ थी, है और रहेगी. उनके ट्वीट के मुताबिक, "तुम अपने बारे में गलतफहमी के साथ जिओ, लेकिन ये मत सोचना कि आपने जो पंजाबियों के साथ किया है उसे वो भूल जाएंगे."

कंगना ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "वक्त बताएगा दोस्त कौन किसानों के हक़ के लिए लड़ा और कौन उनके ख़िलाफ़... सौ झूठ एक सच को नहीं छुपा सकते, और जिसको सच्चे दिल से चाहो वो तुम्हें कभी नफ़रत नहीं कर सकता, तुझे क्या लगता है तेरे कहने से पंजाब मेरे ख़िलाफ़ हो जाएगा? हा हा इतने बड़े बड़े सपने मत देख तेरा दिल टूटेगा."

इस पर दिलजीत ने पंजाबी में जवाब देते हुए कहा, "मुझे समझ नहीं आता है कि किसानों से उसे क्‍या दिक्‍कत है. मैम पूरा पंजाब किसानों के साथ है. आपके बारे में कोई बात ही नहीं कर रहा है."

आपको बता दें कि कंगना ने दिलजीत पर तंज कंसते हुए ट्वीट किया था कि वह विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों का किस तरह साथ दे रहे हैं. कंगना ने ट्वीट कर कहा था, वाह भाई! देश में आग लगाकर किसानों को सड़क पर बैठा कर लोकल क्रांतिकारी विदेश में ठंड का मजा ले रहे हैं. वाह!!! इसको कहते हैं लोकल क्रांति..."

गौरतलब है कि कंगना और दिलजीत के बीच पिछले साल नवंबर के महीने से ही ट्विटर वॉर छिड़ी हुई है. दरअसल, कंगना ने एक बुजुर्ग किसान महिला को शाहीन बाग का प्रमुख चेहरा रहीं बिल्‍किस बानो समझकर ट्वीट कर दिया था और कहा था कि ये लोग 100-100 रुपये लेकर विरोध करने पहुंच जाते हैं. हालांकि बाद में उन्‍होंने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया था. उसके बाद से ही दिलजीत और कंगना के बीच जुबानी जंग जारी है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1094 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109