×

पति रोहनप्रीत की रोमांटिक स्‍पीच सुन रोने लगीं नेहा कक्‍कड़, देखें Video

Babita Pant

मुंबई 07 Jan, 2021 12:07 pm

सिंगर जोड़ी नेहा कक्‍कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) टीवी रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के मंच पर एक साथ नजर आए, जहां उन्‍होंने दर्शकों को अपनी लव स्‍टोरी से रू-ब-रू करवाया. आपको बता दें कि नेहा और रोहन ने छोटे से रोमांस के बाद पिछले साल अक्‍टूबर में शादी कर ली थी.

नेहा ने शो का प्रोमो वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें रोहनप्रीत अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहते हैं, "जब उनके मैनेजमेंट की ओर से मुझे कॉल आया तब मैं चंडीगढ़ में अपनी पगड़ी बांध रहा था. उन्‍होंने मुझसे पूछा कि क्‍या मैं उनके नए गाने में काम करना चाहता हूं. मैंने कहा, क्‍या आपको पूछना पड़ेगा."

रोहनप्रीत आगे कहते हैं, "मुझे याद है कि मैं जब रूम में गया तो नेहू वहां बैठी थीं, और मुझे देखने के लिए वो पलटीं. यही वो पल था, जिसने मेरी जिंदगी को बदल दिया."

इस दौरान रोहनप्रीत ने कहा कि नेहा अपने आस-पास के लोगों के ऊपर सकारात्‍मक प्रभाव डालती हैं. उन्‍होंने कहा, "मैं उनसे कहता हूं कि वो ईश्‍वर की पसंदीदा बच्‍ची हैं. उन्‍होंने वो गाना (नेहू का व्‍याह) लिखा, लेकिन उन्‍होंने मेरी किस्‍मत भी लिखी. मेरा परिवार हमेशा मुझसे पूछता था कि क्‍या मैं कभी ऐसे प्‍लेटफॉर्म में नजर आऊंगा और मम्‍मा अब आप मुझे देखो, नेहू की वजह से मैं आखिरकार यहां पहुंच गया हूं." 

रोहनप्रीत की ये बातें सुनकर शो के अन्‍य जज हिमेश खड़े होकर तालियां बजाने लगे, जिसे देख नेहा खुद को रोक नहीं पाईं और रोने लगीं.

आपको बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत का प्‍यार शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा. दोनों पहली बार अगस्‍त के महीने में म्‍यूजिक वीडियो 'नेहू दा व्‍याह' की शूटिंग के दौरान मिले. इसके बाद दोनों ने 24 अक्‍टूबर को रियल लाइफ में ब्‍याह रचा लिया. उनकी शादी का रिसेप्‍शन चंडीगढ़ में हुआ.

इससे पहले नेहा कक्‍कड़ ने डिजाइनर अनीता डोंगरे को बताया था कि रोहनप्रीत सेट पर सबके साथ बहुत ही अच्‍छे से पेश आते थे. उनकी इस आदत और गुड लुक्‍स की वजह से उन्‍हें उनसे प्‍यार हो गया. आपको बता दें कि अनीता डोंगरे ने नेहा की शादी की कई सारी ड्रेस डिजाइन की थी.

अनीता डोंगरे ने नेहा के हवाले से एक फेसबुक पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा था, "उनके बारे में मेरा फर्स्‍ट इम्‍प्रेशन यही था कि वह सेट में हर एक के साथ बहुत ही अच्‍छे थे. और बिना किसी शक मैं यह कह सकती हूं कि वह बहुत ही क्‍यूट हैं. आकर्षण बहुत गहरा था. मुझे लगता है कि मुझे शुरुआत में ही पता चल गया था कि वह मेरे लिए ही बने हैं." 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1065 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109