×

दीपिका पादुकोण ने इंस्‍टाग्राम और ट्विटर से डिलीट किए सभी पोस्‍ट, फैंस हैरान

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 01 Jan, 2021 12:20 pm

एक्‍टर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 31 दिसंबर की रात उस वक्‍त अपने फैंस को हैरान कर दिया जब उन्‍होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और इंस्‍टाग्राम से सभी ट्वीट्स और पोस्‍ट डिलीट कर दिए. सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वालीं दीपिका पादुकोण के अकाउंट में अब 0 ट्वीट और 0 पोस्‍ट हैं.

पिछले दिनों कई सेलिब्रिटीज के अकाउंट हैक होने की खबर आई थी. ऐसे में फैंस कयास लगा रहे थे कि शायद दीपिका का अकाउंट भी साइबर अपराधियों के हाथ लग गया हो. हालांकि, नजदीक से देखने पर लगता है कि ये सब दीपिका ने ही किया है क्‍योंकि उन्‍होंने अपनी डिस्‍प्‍ले इमेज चेज की है. हो सकता है कि आने वाले किसी ईवेंट के लिए दीपिका ने ये सब किया हो.

दीपिका ने इंस्‍टाग्राम से अपनी पोस्‍ट तो डिलीट कर दी हैं, लेकिन उनकी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरीज़ अब भी मौजूद हैं. बहरहाल, दीपिका ने अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है. आपको बता दें कि इंस्‍टाग्राम पर दीपिका के 52.5 मिलियन और ट्विटर पर 27.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

दीपिका पति रणवीर के साथ राजस्‍थान में छुट्टियां मना रही हैं. कुछ दिन पहले ही नीतू कपूर ने रणथम्‍बौर से रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्‍म '83' में अपने रियल लाइफ पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी. इस फिल्‍म में रणवीर क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्‍नी रोमी देवी बनी हैं. दीपिका इन दिनों शकुन बत्रा की फिल्‍म कर रही हैं. इस फिल्‍म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्‍या पांडे भी हैं. यही नहीं दीपिका अभिनेता शाहरुख के साथ फिल्‍म 'पठान' में भी नजर आएंगी. इसके अलावा उन्‍होंने 'बाहुबली' स्‍टार प्रभास के साथ एक साई-फाई फिल्‍म भी साइन की है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1136 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109