×

कंगना के आरोपों पर उर्मिला का पलटवार, वीडियो जारी कर दी चुनौती

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 04 Jan, 2021 11:39 am

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के हमले के बाद बाद अब उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने एक वीडियो के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस वीडियो में कंगना के उन आरोपों का जवाब दिया गया है जिनके मुताबिक उर्मिला ने गलत तरीके से 3 करोड़ का दफ्तर खरीदा है.

उर्मिला ने कंगना को उनसे मिलने की चुनौती दी है ताकि वो अपनी प्रॉपर्टी के जायज कागजात उन्‍हें दिखा सकें. वीडियो में उर्मिला ने कहा, "नमस्‍कार कंगना जी. मेरे बारे में आपके जो उच्‍च विचार हैं, वो मैं सुन चुकी हूं, बल्‍कि पूरा देश सुन चुका है. आज पूरे देश के सामने, मैं आपको बताना चाहती हूं कि आप जगह और समय का चुनाव करें मैं वहां अपने सारे कागज लेकर आ जाऊंगी. 25-30 सालों तक इंडस्‍ट्री में कड़ी मेहनत करने के बाद मैंने अंधेरी में घर खरीदा था. मैं उस फ्लैट के कागजात लेकर आ जाऊंगी. मैंने इसी साल मार्च के पहले हफ्ते में वो घर बेच दिया था और अब मैं उसके कागज भी ले आऊंगी. और वहां मैं उस घर के कागज भी ले आऊंगी जो मैं उन पैसों से खरीदा है. मैंने वो फ्लैट राजनीति में आने से बहुत पहले खरीदा था. मैं आपको वो दिखाना चाहती हूं."

उर्मिला ने वीडियो में आगे कहा, "इसके बदले में मुझे ये चाहिए. मेरे जैसे लाखों-करोड़ों करोड़ों कर दाताओं के पैसे का इस्‍तेमाल कर सरकार ने आपको वाई-प्‍लस सिक्‍यूरिटी दी है क्‍योंकि आपने कहा है कि आपके पास उन लोगों के नाम हैं जिनके बारे में आप एनसीबी को बताना चाहती थीं. आज पूरा देश उसका इंतजार कर रहा है. क्‍योंकि आप जानती हैं कि देश मुश्किल दौर का सामना कर रहा है. हम सभी को साथ में मिलकर ड्रग्‍स संकट से लड़ना होगा. आप प्‍लीज उन नामों को सामने ले आइए. मैं आपके जवाब का इंतजार करूंगी. तब तक जय हिन्‍द, जय महाराष्‍ट्र और गणपति बप्‍पा मोरया."

इससे पहले रविवार सुबह को कंगना ने एक ट्वीट कर कहा, "प्रिय उर्मिला जी मैंने जो खुद की मेहनत से घर बनाया वो भी कांग्रेस तोड़ रही है, सच में बीजेपी को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 मामले ही लगे हैं, काश मैं भी आपकी तरह समझदार होती तो कांग्रेस को खुश करती, कितनी बेवकूफ हू मैं, नहीं?" 

गौरतलब है कि दिसंबर में उर्मिला ने शिव सेना ज्‍वॉइन कर ली थी, जबकि सितंबर से उनके और कंगना के बीच जुबानी जंग जारी है. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1223 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109