×

बिहार में चुनावी सौगातों की बौछार जारी, 7 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन

TLB Desk

नई दिल्‍ली 15 Sep, 2020 11:42 am

बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उद्घाटन और शिलान्यासों की रफ़्तार तेज़ हो गई है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के लिए सात योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे. 

जिन सात प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन होना है, उनमें से चार प्रोजेक्ट वाटर सप्लाई से जुड़े हैं, तो दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं. एक योजना रिवर फ्रंट के विकास की है. इन सभी योजनाओं की कुल लागत लगभग 541 करोड़ है.

इन सभी योजनाओं के विकास और क्रियान्वयन की ज़िम्मेदारी BUIDCO की है, जो बिहार सरकार के शहरी विकास और आवास विभाग के अंतर्गत आता है.

इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद होंगे.

प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, पटना नगर निगम के अंतर्गत बेउर और करमालीचक में दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे. इन दोनों प्लांट को केंद्र की नमामि गंगे योजना के तहत बनाया गया है.

इसी तरह, पीएम मोदी सीवान नगर परिषद और छपरा नगर निगम के अंतर्गत बनाए गए जल आपूर्ति के दो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. इन्हें सरकार की AMRUT योजना  के अंतर्गत बनाया गया है. इन दोनों ही जल आपूर्ति प्रोजेक्ट से स्थानीय नागरिकों को 24 घंटे लगातार पीने के शुद्ध पानी की आपूर्ति की जा सकेगी.

इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी, मुंगेर ज़िले के लिए जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे. ये प्रोजेक्ट भी केंद्र सरकार की AMRUT योजना के तहत बनाया जाएगा. जिससे मुंगेर नगर निगम के अंतर्गत रहने वालों को पीने के पानी की पाइप से आपूर्ति की जाएगी. प्रधानमंत्री आज ही AMRUT योजना के तहत बनने वाले जमालपुर नगर परिषद के तहत आने वाले जमालपुर जल आपूर्ति योजना का भी शिलान्यास करेंगे.

इसके अलावा पीएम मोदी मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले में रिवरफ्रंट विकास योजना के तहत रिवरफ्रंट के विकास के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे. इसे भी केंद्र सरकार के नमामि गंगे योजना के बनाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के तहत मुज़फ़्फ़रपुर में पूर्वी अखाड़ा, सीधी घाट और चंदवारा घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. इसके अलावा यहां पर शौचालय, चेंजिंग रूम, पैदल चलने का रास्ता और वाच टॉवर भी बनाए जाएंगे. रिवर फ्रंट के विकास के तहत सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम होंगे. साथ ही रौशनी का भी इंतज़ाम होगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से भविष्य में इन घाटों को टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर विकसित किया जा सकेगा.

रविवार को भी पीएम मोदी ने बिहार में तीन योजनाओं का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया था. इसमें से एक गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट था, तो दो एलपीजी सिलेंडर बॉटलिंग प्लांट थे.

इस दौरान, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए, उन्हें एनडीए प्रत्याशी के तौर पर पेश किया था.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1109 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109