×

अनुराग कश्‍यप और तापसी पन्नू के ठिकानों पर IT की रेड, टैक्‍स चोरी का है मामला

TLB Desk

मुंबई 04 Mar, 2021 03:08 pm

बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में आयकर विभाग ने बुधवार को मुंबई और पुणे में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap), अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), फिल्म निर्माता विकास बहल के परिसर शामिल हैं. इसके अलावा क्वान टैलेंट प्रबंधन के अधिकारियों के परिसरों पर भी छापे मारे गए. 

एजेंसी की कई टीमों ने मुंबई और पुणे में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी की, जिसमें फैंटम फिल्म्स का परिसर और फैंटम फिल्म्स के पूर्व सदस्य मधु मंटेना और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान के कुछ अधिकारियों का परिसर शामिल हैं.

बॉलीवुड हस्तियों के परिसरों में कुछ 'टैक्स चोरी' के मामले को लेकर तलाशी चल रही है. सूत्र ने बताया कि इन संस्थाओं के बीच कुछ इंटर-लिंक्ड लेनदेन हैं.

सूत्र ने कहा कि कर चोरी के आरोपों की जांच के लिए और सबूत जुटाने के उद्देश्य से तलाशी ली जा रही है. हालांकि, सूत्र ने मामले के आगे के विवरण को साझा करने से इनकार कर दिया.

इस बीच, विभाग के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा कि आने वाले दिनों में तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेजों को खंगालने के बाद कर विभाग उन्हें पूछताछ के लिए तलब करेगा.

फैंटम फिल्म्स की स्थापना अनुराग कश्यप, निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी, निर्माता मधु मेंटेना और यूटीवी स्पॉटबॉय के पूर्व प्रमुख विकास बहल ने 2011 में की थी. इसे हालांकि 2018 में बंद कर दिया गया था.

आपको बता दें कि कश्यप, बहल और पन्नू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुखर रहे हैं और उन्होंने किसानों के विरोध पर भी चिंता जताई थी, जो तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1068 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109