×

ट्रंप ने दिए अगले राष्‍ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत, भाषण में की भारत की आलोचना

TLB Desk

02 Mar, 2021 02:14 pm

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संकेत के साथ राजनीतिक क्षेत्र में वापसी की है कि वह 2024 में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकते हैं. साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स सांसदों और रिपब्लिकन पार्टी के उन सदस्यों पर प्रहार किया जो उनके प्रति वफादार नहीं हैं.

पद छोड़ने के बाद पहली बार रविवार को सार्वजनिक रूप से बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि 3 नवंबर, 2020 के चुनाव में हार नहीं मानता हूं, बल्कि मैं उन्हें तीसरी बार भी हराने का फैसला कर सकता हूं.

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद दिए गए अपने पहले भाषण में भारत के पर्यावरण रिकॉर्ड की आलोचना की है. रविवार को कंजरवेटिव्स के एक ग्रुप से बात करते हुए ट्रंप ने जो बाइडेन द्वारा पेरिस के जलवायु परिवर्तन समझौते में फिर से शामिल होने के फैसले पर हमला बोला. फ्लोरिडा के ओरलेंडो में हुई कंजरवेटिव पॉलीटिकल एक्शन कमेटी (सीपीएसी) की वार्षिक संगोष्ठी में ट्रंप ने कहा, "हम नियमों का पालन कर रहे थे, लेकिन चीन, रूस और भारत धुआं फैला रहे हैं. जबकि हम हर चीज की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं. सबसे पहले तो चीन ने 10 सालों के लिए किए जाने वाले इस काम की शुरुआत नहीं की. वहीं रूस पुराने स्टैंडर्ड्स के मुताबिक चल रहा है."

वहीं, उन्होंने इन अटकलों पर विराम लगाया कि वह कोई तीसरी पार्टी बना सकते हैं. उन्होंने इसे फर्जी खबर बताया और कहा कि यह रिपब्लिकन वोट को विभाजित करने की कोशिश है, ताकि "आप कभी जीत न सकें".

उन्होंने कहा कि हमारे पास रिपब्लिकन पार्टी है. यह एकजुट हो रही है और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो रही है. उन्होंने अपनी पार्टी के उन "दुश्मन सदस्यों" की सूची की घोषणा की जिन्होंने उन पर महाभियोग चलाने या उन्हें दोषी ठहराने के लिए मतदान किया था.

उन्होंने कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (सीपीएसी) के वार्षिक सम्मेलन में अपनी राजनीतिक मंशा जताने की कोशिश की. 

इस सम्मेलन में शामिल हुए सदस्यों की भीड़ से पार्टी में ट्रंप के जनाधार का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है, हालांकि इनमें अधिकांश सदस्यों ने न तो मास्क पहना हुआ था और न ही वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे. वे बार-बार यही दोहरा रहे थे - "वी लव यू".

ट्रंप ने कहा कि एकमात्र विभाजन वॉशिंगटन डीसी में सत्ता के शीर्ष राजनेताओं और देश के अन्य नेताओं के बीच है. उन्होंने मिट रोमनी और लिज चेनी जैसे रिपब्लिकन सीनेटरों का नाम लिया, जिन्होंने उनकी आलोचना की थी और महाभियोग के दौरान उनके खिलाफ मतदान भी किया था. ये वही सीनेटर हैं जिन्होंने यहां तक कहा कहा था - "उनसे (ट्रंप से) छुटकारा पाएं."

ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की आलोचना की, जिसने उनके उत्तराधिकारी जो बाइडेन के चुनाव के खिलाफ उनके मामले को खारिज कर दिया था.

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हमारे देश के लिए जो किया है, उसके लिए उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए. उनके पास सही निर्णय लेने की हिम्मत या साहस नहीं था. उन्होंने कहा कि हमारी चुनावी प्रक्रिया तीसरी दुनिया के देश के कई मामलों की तुलना में खराब है. उन्होंने पार्टी से चुनाव सुधारों के लिए काम करने का आह्वान किया.

बाइडेन को अभी पदभार ग्रहण किए मात्र 39 दिन ही हुए हैं. ऐसे में ट्रंप ने बाइडेन पर प्रहार करते हुए कहा कि कहा कि केवल एक ही महीने में हम 'अमेरिका फर्स्‍ट' से 'अमेरिका लास्ट' की ओर चले गए हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1082 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109