×

हरिद्वार की रिहायशी कॉलोनी में निकला 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

Abhishek Rastogi

हरिद्वार 19 Sep, 2020 08:34 pm

उत्तराखंड के हरिद्धार में रिहायशी इलाके हरिलोक कालोनी में अजगर निकलने से हडकंप मच गया. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया. अजगर की लम्बाई तक़रीबन 10 फीट थी.

इससे पहले अजगर को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन इस दौरान वह कई बार संकरी जगहों पर छिप गया. अजगर देखे जाने की खबर पूरे इलाके में जंगल में आग की तरह फ़ैल गई. अजगर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई. इसके बाद वहां मौजूद लोगों को हटाया गया और वन विभाग के दो कर्मचारियों ने काफी देर बाद अजगर को पकड़ लिया और उसे एक बोरी में बंद कर दिया गया. 

अजगर का रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम उसे लेकर जंगल रवाना हो गई. आपको बता दें कि इस इलाके में पहले भी कई बार अजगर निकल चुके हैं. कालोनी के एक तरफ जंगल है, जिसके चलते अजगर कई बार यहां आ जाते हैं.

TOP NEWS OF THE DAY: दिनभर की सभी बड़ी खबरें सिर्फ 6 मिनट में

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1106 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109